खेती के बढ़ते खर्च को कम करने के लिए सरकार किसानों की लगातार मदद कर रही है। तो आइये जानें किन किसानों को मुफ्त मिल रहा उन्नत बीज-खाद और पौधा-
किसानों को मुफ्त मिल रहा उन्नत बीज-खाद और पौधा
देशभर के किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपनी-अपनी तरफ से कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। जिसमें आज बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के किसानों की, बता दें कि योगी सरकार द्वारा किसानों को उन्नत खाद, बीज और पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो बिल्कुल निशुल्क दिए जा रहे हैं। हालांकि फिलहाल यह योजना उत्तर प्रदेश के कुछ किसानों के लिए लागू की गई है। अभी इस योजना का लाभ 10 गांवों के किसानों को दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि यह योजना किस क्षेत्र के किसानों के लिए है और इसमें क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं।
गोद के लिए किसानों को हो रहा फायदा
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के भरारी क्षेत्र में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा 10 गांवों को गोद लिया गया है। इन गांवों के किसानों को निशुल्क उन्नत किस्म के बीज दिए जा रहे हैं। इस योजना के तहत गेहूं की नई प्रजाति करण वंदना के बीज किसानों को दिए गए हैं, जो अधिक उत्पादन के लिए जानी जाती है। वहीं सरसों की ‘राधिका’ किस्म के बीज भी वितरित किए गए हैं, जिनमें शाखाएं अधिक होती हैं और पैदावार भी बेहतर होती है।
इसके अलावा किसानों को सब्जियों के पौधे भी दिए गए हैं, जिनमें फूलगोभी की उन्नत किस्म के पौधे शामिल हैं। फूलगोभी की खेती से इस समय किसानों को कम लागत में अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
यह उर्वरक भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है
इन गोद लिए गए किसानों को सरकार केवल बीज और पौधे ही नहीं दे रही है, बल्कि बोरॉन उर्वरक भी निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। बोरॉन उर्वरक किसानों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं, जो मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ाते हैं और फसल के संतुलित विकास में मदद करते हैं। इस उर्वरक के उपयोग से फसलों की गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इसलिए सरकार किसानों को यह उर्वरक भी मुफ्त में दे रही है।
इन सब सुविधाओं के साथ-साथ किसानों को खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है, जैसे कौन सी फसल कब लगानी है, किस तरीके से खेती करनी है, और बीज व खाद का सही उपयोग कैसे करना है। यह सारी जानकारी किसान कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- मछुआरों को नाव और जाल 90% सब्सिडी पर दे रही है सरकार, 31 दिसंबर से पहले यहाँ करें आवेदन

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










