खेती से कई गुना अधिक कमाई करना चाहते हैं तो चलिए आपको आज एक ऐसी ही मुनाफे वाली फसल की जानकारी देते हैं-
मुनाफे वाली खेती
खेती से अधिक कमाई करने के लिए किसानों को महँगी बिकने वाली फसलों की तलाश होती है। जिसमें आज हम आपको एक ऐसी फसल की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी डिमांड फार्मा कंपनियां, आयुर्वेद से जुड़ी कंपनियां करती हैं। किसान का कहना है कि देश के साथ-साथ विदेश में भी इस चीज के डिमांड है।
दरअसल, भारत, दुबई, अफ्रीका और ओमान जैसे देशों में इस गुणकारी चीज की अच्छी कीमत मिल रही है। हम बात कर रहे हैं काली हल्दी की खेती की, जो की सामान्य हल्दी की खेती से कहीं ज्यादा मुनाफे वाली होती है। इसकी कीमत सामान्य हल्दी से 6 गुना अधिक होती है, तो चलिए आपको बताते हैं किसान के बारे में वह कितना उत्पादन ले रहे हैं। कितनी उन्हें कीमत मिल रही है।
खेत में उग रहा काला सोना
काली हल्दी की खेती से किसान को इतना मुनाफा हो रहा है कि वह इसे काला सोना के नाम से पुकार रहे हैं। आपको बता दे कि किसान का नाम आकाश चौरसिया है, और यह जाने-माने किसान है। इन्हें मल्टी लेयर फार्मिंग का जनक भी कहा जाता है। यह करीब 6 साल से काली हल्दी की खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें इसमें अच्छा तजुर्बा हो गया है। शुरुआत में 1 एकड़ से उन्हें 12 क्विंटल उत्पादन मिलता था। लेकिन अब 40 क्विंटल हल्दी उनके खेत से निकल रही है। वह कम लागत में काली हल्दी की खेती करते हैं।
जिसके लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। जिससे यह सेहत के लिए फायदेमंद भी रहती है, और रासायनिक खाद का खर्चा भी नहीं आता। काली हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं। जिसके लिए इसकी खेती में सिर्फ जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि फार्मा कंपनी, आयुर्वेद में भी इसकी मांग रहती है। इस तरह भारी डिमांड वाली यह चीज किसान को मुनाफा दे रही है। चलिए जानते हैं काली हल्दी की कीमत कितनी मिल रही किसान भाई को।

₹3000 का पाउडर
काली हल्दी की अच्छी कीमत किसान को मिलती है। जिसकी वजह से यह खेती काला सोना कहीं जाती है। आपको बता दे कि अगर इसका पाउडर किसान बेचते हैं तो 2 से ₹3000 इस समय इसकी कीमत मिल रही है। लेकिन इसके लिए किसानों को प्रक्रिया करके पाउडर बनाना होगा। अगर किसान डायरेक्ट खेत से बेंचते हैं, तो डेढ़ सौ से ₹200 किलो कीमत मिलेगी। अगर बीज की बिक्री करते हैं तो ₹600 किलो काली हल्दी का बीज इस समय जा रहा है। आपको बता दे की साल 2022 में काली हल्दी के पाउडर की कीमत ₹5000 थी।
लेकिन आज भी काली हल्दी की कीमत अच्छी खासी किसानों को मिल रही है। अन्य फसलों के मुकाबले इसमें ज्यादा मुनाफा हो रहा है। काली हल्दी त्योहार में और आयुर्वेदिक उद्देश्य में पूजा में इस्तेमाल होती है। काली हल्दी को दुर्लभ जड़ी बूटी मानते है। अगर किसान कंपनियों से मिलकर खेती करते है तो अच्छी कमाई हो सकती है।