किसान खुश हुआ, बटेंगे 1700 करोड़ रु, राज्य सरकार ने खोला खजाना, मिलेगा बारिश का मुआवजा

किसान खुश हुआ, बटेंगे 1700 करोड़ रु, राज्य सरकार ने खोला खजाना, मिलेगा बारिश का मुआवजा। जानिये किन किसानों को हो रहा लाभ।

किसानों के लिए अच्छी खबर

किसानों को खेती में मदद करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। जिससे किसान आर्थिक रूप से कभी कमजोर ना पड़े। जिसमें अगर मौसम की मार से फसल बर्बाद होती है तो सरकार मुआवजा देती है। तो बता दे कि महाराष्ट्र राज्य सरकार किसानों को बारिश से फसल खराब होने का मुआवजा दे रही है। जिसमें 1700 करोड़ रु की राशि का वितरण करने का फैसला लिया गया है। चलिए जानते है यह लाभ किन किसानों को मिलेगा।

इन किसानों को बटेंगे 1700 करोड़ रु

दरअसल, साल 2023 में जिन किसानों की फसलें बारिश से खराब हुई है उन्हें यह मुआवजे की राशि दी जायेगी। जिसमें विस्तार से बात करें तो अक्टूबर 2023 में जो बिना मौसम के भारी बारिश हुई जिससे किसानों की फसल ख़राब हुई। इस वजह से 22.74 लाख किसानों को यह लाभ मिलेगा। जिसमें सरकार 1700 करोड़ रु देगी। लेकिन यहाँ पर रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि खरीफ के सीजन में 2023 में बारिश कम होने से करीब 2 हजार 443 करोड़ किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा था। जिन्हे भी मुआवजा मिलेगा। इस तरह इन किसानों का इन्तजार खत्म हुआ अब उन्हें फसल खराब होने मुआवजा मिल जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री अजीत पवार ने 27 जून को महाराष्ट्र के विधानमंडल के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2023-24 को लाये। जिसमें यह पता चला की वर्ष 2023-24 के समय राज्य की अर्थव्यवस्था भारतीय अर्थव्यवस्था के जैसे ही करीब 7.6% की दर से बढ़ाने के प्रयास जारी है।

किसान खुश हुआ, बटेंगे 1700 करोड़ रु, राज्य सरकार ने खोला खजाना, मिलेगा बारिश का मुआवजा

यह भी पढ़े-क्या दुकानदार ने आपको नकली बीज दिया? तुरंत डायल करें ये नंबर, नहीं आएगा आपका नाम, सरकार करेगी सख्त कार्रवाई

खेती के साथ इन क्षेत्रों में भी सरकार का ध्यान

सिर्फ किसान का ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में मेहनत कर रहे लोगो को भी लाभ होगा। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि कृषि, उद्योग के साथ-साथ सेवा क्षेत्र की भी वृद्धि रिपोर्ट वर्ष 2023-24 के समय कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों’क्षेत्र में 1.9% से बढ़ेगी। इतना ही नहीं आपको बता दे कि उद्योग क्षेत्र में भी 7.6%, वही सेवा क्षेत्र में करीब 8.8% की बढ़त होने के आसार है। इसके आलावा यह भी कहाँ जा रहा है कि वर्ष 2023-24 में जीएसडीपी मे राजकोषीय घाटा करीब 2.8% हो सकता है, वहीं जीएसडीपी में राजस्व घाटा 0.5% हो सकता है। इस तरह का आकलन देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े- कृषि सखी की 60 से 80 हजार रु की होगी कमाई, जानिये कैसे बने कृषि सखी और किन राज्यों का हुआ चयन

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद