खुशबू से पूरे बागबान को महका देता है यह पौधा, मार्केट में रहती है साल भर खूब डिमांड, खेती करने वाले हो गए मालामाल,जाने फसल का नाम
क्या इस फसल का नाम
हम जिस फसल के बारे में बात कर रहे हैं इसकी खेती भारत में खूब बड़े स्तर पर की जाती है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई तरह के हजारों प्रकार की खेतिया की जाती है। इस खेती के जरिए किसान हो या नौजवान युवा ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने में लगे रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही खेती के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फसल का नाम केवड़ा है। आपने यह नाम तो सुना ही होगा यह एक ऐसा फूल है जिसकी मार्केट में हमेशा इसलिए डिमांड रहती है क्योंकि इसके फूल बेहद सुगंधित रहते हैं। कंपनी में भी इसकी साल भर खूब डिमांड रहती है। आइए केवड़े की खेती के बारे में जानते है।
केवड़े की पहचान कैसे की जाती है
केवड़े को पहचानना खूब ज्यादा मुश्किल नहीं होता है केवड़ा पेड़ और झाड़ी दोनों ही रूप में तैयार किया जाता है। इसके फूल बेहद सुगंधित होते हैं। केवड़े के फूलों का रंग क्रीम कलर का और सफेद हल्का पीला भी पाया जाता है। केवड़े के पौधे की ऊंचाई कम से कम 6 से 8 मीटर तक पाई जाती है। इस प्रकार आप केवड़े के पौधे की पहचान कर सकते हैं।
केवड़े की खेती कैसे करें
केवड़े की खेती करना बहुत आसान कार्य है इसके लिए आपको सबसे पहले एक जगह का चुनाव करना होगा जहां पर आप इस खेती को कर सकते हैं। अब आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि यह खेत थोड़ा अलग हो क्योंकि इसके पौधे बहुत कांटेदार पाए जाते हैं। इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा। केवड़े के पौधे उच्चतम पानी की सीमा को बर्दाश्त कर सकते हैं। यहां तक की केवड़ा ज्यादातर समुद्री या पानी इलाकों के प्राकृतिक रूप में आपको मिलता है। इस प्रकार आप केवड़े की खेती कर सकते हैं।
केवड़े की खेती से कमाई
केवड़े की खेती अगर आप करते हैं तो आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि इसकी बड़े-बड़े कंपनियों में खूब डिमांड रहती है। बेहद सुगंधित फूल पाए जाते हैं जिसके कारण इसकी मार्केट में खूब ज्यादा डिमांड रहती है। साल भर के डिमांड रहने के कारण लोग इससे अच्छा मुनाफा कमाते हैं। अगर आप इसकी खेती करते हैं तो आप साल भर मुनाफा कमाते हैं। इस खेती से आप कम से कम आप लाखों रुपए कमा सकते हैं।

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद