गेहूं की फसल नुकीले दांतों से बर्बाद कर रहे चूहे? तो करें यह घरेलू उपाय, चूहों की समस्या, 100% करेगा काम

गेहूं के खेत या भंडारण में चूहा घुस आते हैं तब बहुत नुकसान हो जाता है तो चलिए इस लेख में आपको चूहे को हमेशा-हमेशा के लिए भगाने का उपाय बताते हैं-

चूहों की समस्या

किसानों को चूहों की बहुत ज्यादा समस्या आ रही है, यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि चूहों की समस्या बढ़ रही है। चूहे के नुकीले दांत खेत की फसल खा जाते हैं, साथ ही साथ भंडारण घर में रखे बोरों को काटकर अनाज भी खा जाते हैं और गंदगी भी फैलाते हैं। जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है।

जी हाँ चूहे फसलों को खा जाते हैं, जिससे पैदावार कम होती है। इसके अलावा, चूहे फसलों की जड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे पौधे कमजोर हो जाते हैं। चूहे खेत में बीजों को भी खा जाते हैं, जिससे बीजों की कमी हो जाती है। इतना ही नहीं चूहे खेत में मल-मूत्र भी त्याग देते हैं, जिससे फसलों में रोग और बीमारियां फैल सकती हैं।

इस लेख में हम आपको चूहे को हमेशा के लिए भगाने का उपाय बताने जा रहे हैं। यह एक घरेलू उपाय है। लेकिन बहुत ही ज्यादा कारगर है। क्योंकि यह किसानों द्वारा इस्तेमाल किया गया है और उन्हें इससे फायदा हुआ है।

यह भी पढ़े- Gardening Tips: फरवरी में मोगरा में डालें ये FREE की चीज, होली से दिवाली तक फूलों से लदा रहेगा पौधा

खेत से चूहे कैसे भगाएं

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानें चूहे भगाने का घरेलू उपाय-

  • यहां पर हम चूहों को ऐसी दावत देंगे जिससे उनका खेल खत्म हो जाएगा।
  • जिसके लिए हमें तीन चीजों की जरूरत होगी गुड़, बाल और घी।
  • बाल नाई की दुकान से ले सकते हैं और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट ले।
  • उसके बाद बाल के टुकड़ों में घी और गुड़ मिलाएंगे।
  • फिर छोटी-छोटी गोलियां बनाएंगे जिन्हें चूहे खा सके।
  • गोलियों को जैसे ही चूहे खाएंगे उनके आहारनाल में बाल फंस जाएगा।
  • जिससे वह तुरंत वहां से भागेंगे और खाना पीना उनके अंदर जाना बंद हो जाएगा।
  • इससे चूहों को समस्या होती है।
  • लेकिन सबसे पहले किसानों को खेत में देखना चाहिए कि कहां पर बिल है, उन बिलों को पैर से दबा देना चाहिए।
  • फिर दूसरे दिन खेत में आकर देखना चाहिए अगर बिल खुली हुई है तो वहां पर यह उपाय करना चाहिए।
  • यह गोलियां उस जगह पर रखें जहां पर चूहों का आना जाना है। ताकि वह आसानी से इस तक पहुंच जाए।
  • इन गोलियों में घी है, जिसकी वजह से चूहे उसकी तरफ आकर्षित हो ही जाएंगे।

यह भी पढ़े- सालभर ताज़ी हरी मटर का मजा लें बिना फ्रोजन मटर खरीदे, जानें हरी मटर स्टोर करने की ट्रिक

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद