केवल पानी के सहारे मात्र 60 दिनों में उगने वाली फसल की यह खास किस्म किसानों को बनाएगी साहूकार, जाने इस किस्म का नाम। आज के समय में लोग अधिकतर खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं क्योंकि अन्य जगहों से लोगों को खेती की तरह कमाई नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि आज का युवा खेती की तरफ आकर्षित हो रहा है। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी फसल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी खेती अगर आप करते हैं तो यहां आपके लिए फायदे का सौदा होगा। आइए इस फसल की खेती के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
धनिया की किस्म
धनिया एक ऐसी फसल है जो कम समय में तैयार हो जाती है साथ ही इसमें लागत भी बहुत कम आती है। आपको बता दे कि इस फसल की खेती बहुत ही आसान होती है इसके लिए आपको केवल बीज और पानी की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको अन्य कोई भी खर्चा इस फसल की खेती में नहीं लगता है। आपको बता दे कि हम जिस किस्म की बात कर रहे हैं उसका नाम श्री चंद्रहासिनी धनिया-2 है। इस किस्म को तैयार होने में केवल 60 से 70 दिन का समय लगता है।
यह भी पढ़े: मंडी में ग्वार के भाव में जारी हुए नए अपडेट, जाने 18 मई के ताजा मंडी के भाव
धनिया की खेती कैसे करें
धनिया की खेती करने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती है। आपको सबसे पहले इसकी खेती के लिए बीजों की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद में आपको इन बीजों को खेत में बोना होगा। खेत में बीज बोने के बाद आपको केवल पानी की जरूरत पड़ेगी इसमें किसी प्रकार का कोई अन्य खर्च नहीं आता है क्योंकि धनिया की यह किस्म बहुत ही बेहतर मानी जाती है। जो केवल पानी के सहारे ही उग जाती है।
धनिया से कमाई
धनिया की खेती से कमाई की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दे की यह किस्म केवल एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 1.3 से 1.5 टन उत्पादन दे देती है। अगर आपको इसका भाव अच्छा मिल जाता है तो आप इसके जरिए लाखों रुपए कमा सकते हैं।
यह भी पढ़े: बाजार में मक्के के भाव को लेकर मची जबरदस्त हलचल, जाने 18 मई के ताजा मंडी के भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद