किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए सरकार की तरफ से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें एक ऐसी योजना है जिसकी राशि सरकार 3 लाख से 5 लाख करने जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं यह योजना क्या है लाभ किस लिए मिलता है-
केंद्रीय बजट 2025
केंद्रीय बजट 2025, 1 फरवरी को संसद में पेश हो सकता है। जिसमें किसानों के लिए भी कई बड़ी सौगातें होगी। आपको बता दे कि उस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के आने वाले सालों का रोडमैप पेश करेंगे। जिसमें किसानों को भी कई बड़े लाभ होंगे। किसानों के लिए जो सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनसे मिलने वाले लाभ की बढ़ोतरी की जा सकती है। जैसे कि किसान क्रेडिट कार्ड, इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली राशि को बढ़ाया जा सकता है। चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC)
किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए उन्हें जमीदारों के चंगुल से बचाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलाई जा रही है। जिसमें किसानों को उधारी मिलती है। यहां से किसान अगर कर्ज लेते हैं तो उन्हें ब्याज दर में कई तरह के फायदे होते हैं। जिसमें आपको बता दे की अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसानों को 3 लाख तक का लोन मिलता है, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि किसान क्रेडिट कार्ड के तहत अब किसानों को 5 लाख तक का लाभ मिल सकता है।
जिससे किसानों की भारी मदद हो जाएगी। लेकिन अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 1 फरवरी 2025 को संसद में बजट पेश होगा। उसके साथ ही इस बारे में सही-सही जानकारी मिल जाएगी।
यह भी पढ़े- बिना मेहनत फटाफट होगी लहसुन की बुवाई, यह देसी जुगाड़ है जबरदस्त, Video में देखें इसे बनाने का तरीका
4 फीसदी दर से मिलता है उधार
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत अगर किसान लोन लेते हैं तो उन्हें विभिन्न प्रकार की सुविधा मिलती हैं। जैसे की सालाना उन्हें चार फीसदी दर से कर्ज मिलता है। जिससे किसानों को बहुत राहत रहती है। इस योजना में 2% किसानों को ब्याज मिलता है। इसके अलावा 3% का क्विक रीपेमेंट इंसेटिव मिलता है। अगर किसान समय पर कर्ज चुका देते हैं तो तीन % की कमी ब्याज में हो जाती है। इस तरह आप देख सकते हैं सालाना उन्हें चार फीसदी की दर से कर्ज चुकाना पड़ता है।
यही अगर कहीं और से किसान कर्ज लेते हैं तो उन्हें ब्याज अधिक चुकाना पड़ता है। लेकिन यहां पर किसानों को राहत रहती है। इस योजना के साथ-साथ किसानों को फसल बीमा, स्वास्थ्य बीमा, परिसंपत्ति बीमा और दुर्घटना बीमा मिलता है। किसानों के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजना चला रही है। जिसके बारे में हम उन्हें समय पर जानकारी भी देते रहते हैं। ताकि किसान उस योजना का लाभ उठाकर खेती किसानी के आर्थिक बोझ से बच सके।
यह भी पढ़े- एक एकड़ से 60 दिन में 1 लाख रु का शुद्ध मुनाफा लेना है तो यह सब्जी लगाए और 1 महीने में लखपति बन जाए