कभी दूसरों के खेत में करते थे मजदूरी, अब खुद के खेत में मालिक बनकर अंगूर की खेती से कमा रहे 12 लाख सालाना 

On: Tuesday, November 25, 2025 2:00 PM
सक्सेस स्टोरी

आज सफलता की कहानी में हम लेकर आए हैं काशीनाथ बकाले की कहानी, जो कभी दूसरे के खेत में मजदूरी करते थे और आज वे 12 एकड़ जमीन के मालिक हैं। 

काशीनाथ बकाले का परिचय 

काशीनाथ बकाले महाराष्ट्र के जालना जिले के रहने वाले हैं। घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं थी। घर चलाने के लिए वे दूसरे के खेत में मजदूरी की, तो कभी बकरियां चराईं, हल चलाया और मेहनत करने से वे कभी पीछे नहीं हटे। वे लगातार मेहनत करते रहे और अपनी हालत को सुधारने का प्रयास करते रहे। आइए जानते हैं उनकी आगे की कहानी। 

अंगूर की खेती की शुरुआत 

सबसे पहले उन्होंने 2003 में अंगूर की खेती शुरू की थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते छोड़ना पड़ा। लेकिन कुछ सालों के बाद उन्होंने फिर से अंगूर की खेती शुरू की, लेकिन इस बार भी उन्हें शुरुआत में सफलता नहीं मिली। लगातार मेहनत करते रहने के बाद 2024 में उन्हें सफलता मिली। उनके खेत में अब 300 क्विंटल अंगूर का उत्पादन हो रहा है। 

उन्होंने अपनी मेहनत निरंतन रखी और आज उनके अंगूर के बाग से उन्होंने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। अभी उनके पास 12 एकड़ जमीन है, जिसमें से 3 एकड़ पर उन्होंने अंगूर का बाग लगाया है। उनकी इच्छा है कि आने वाले सालों में वे अंगूर के बाग का और विस्तार करें जिससे उनके अंगूर का उत्पादन बढ़े। 

अंगूर के बाग से आमदनी 13 लाख और शुद्ध मुनाफा 10 लाख का 

काशीनाथ बकाले के दो बेटे हैं। एक बेटा ऊर्जा विभाग में काम करता है और दूसरा खेती में उनका साथ देता है। उनके बेटे ने बताया इस साल 300 क्विंटल अंगूर का उत्पादन होने की संभावना है। उनके अंगूर के भाव उन्हें 50 से 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल जाते हैं क्योंकि उनके अंगूर अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं। 

उन्हें अंगूर की खेती से 13 लाख रुपए की आमदनी हो रही है, जिसमें से उन्हें शुद्ध मुनाफा 10 लाख तक हो जाता है। उनके घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। उनके परिवार के साथ उनके जिले के किसान भी उनकी इस सफलता से बहुत प्रभावित हुए हैं। 

यह भी पढ़ें –महाराष्ट्र के किसान प्रकाश गुरव ने शेवंती फूल की खेती से 5 महीने में 6 लाख की बंपर कमाई की