कपास की खेती करने जा रहे हैं तो बढ़िया वैरायटी की जानकारी होनी चाहिए। तो यहां पर कपास की पांच किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि अच्छा विकल्प है-
कपास की खेती
कपास की खेती में कई किसानों को फायदा नजर आता है। जिससे वह समय पर कपास की खेती करते हैं। कपास कई राज्यों में लगाई जाती है जैसे कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना इत्यादि। जहां पर गर्म जलवायु है। पर्याप्त वर्षा होती है। तथा पानी की निकासी की बढ़िया व्यवस्था है। इस समय कुछ जगहों में कपास की खेती की जा रही है। जिसमें आपको यहां पर चलिए पांच किस्म के बारे में बताते हैं।
कपास की किस्में
कपास की कई बढ़िया किस्में हो सकती है, जिसमें से यहां पर आज पांच की जानकारी दी जा रही है, तो चलिए नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानते हैं-
- आरजी 8 कपास की किस्म की खेती करते है तो 1 हेक्टेयर से 15 से 20 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है। यह 150 से 160 दिन में तैयार हो जाती है। इसकी पत्तियां सकरी गहरी और कटी हुई दिखाई पड़ती है। इसके फूल हल्के पीले रंग के होते हैं। पंखुड़ियां के भीतर लाल धब्बा होता है, टिन्डो का आकार अंडाकार बताया जाता है। यह जल्दी पकती है।
- आईजी 18 भी कपास की अच्छी किस्म है। इसकी खेती करके एक हेक्टेयर से 26 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। यह वैरायटी जड़ गलन रोग के प्रति सहनशील मानी जाती है। इसकी फसल 170 दिन के भीतर तैयार हो जाती है। इनके पौधों की ऊंचाई 130-140 सेंटीमीटर तक बताई जाती है।
- राज.डी.एच.-9 कपास की शंकर किस्म की खेती करके एक हेक्टेयर से 26 से लेकर 27 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। 170 दिन के भीतर यह पक जाती है।
- एचडी 123 कपास की अच्छी किस्म है। उत्पादन 25 क्विंटल एक हेक्टेयर से दे सकती हैं। अगर बढ़िया से देखभाल की जाए तो इस वैरायटी से 40 क्विंटल तक उत्पादन लिया जा सकता है।
- आरजी 542 इसकी खेती करके किसान 30 क्विंटल तक एक हेक्टेयर से उत्पादन ले सकते हैं। यह वैरायटी 170 दिन के भीतर पक कर तैयार हो जाती है। इसके पौधे की लंबाई 145 सेंटीमीटर तक होती है। टिंडो का वजन 3 ग्राम तक बताया जाता है।
किसान भाइयों कोई भी फसल लगा रहे हैं तो बीज लेते समय कई बातों का ध्यान रखें। जैसे की बीज प्रमाणित संस्था या फिर अधिकृत विक्रेता से ही खरीदें साथ ही पक्का बिल जरूर ले ले।