कांकरेज गाय: कम खर्च में ज्यादा मुनाफा, जानिए इस नस्ल की खासियत और गाय का दूध कैसे बढ़ाएं?

कांकरेज गाय बढ़िया गाय हैं, चलिए आपको इस लेख में इस गाय की जानकारी देते हैं कि यह कितना दूध देती है, इसको क्या खिलाएं और कीमत क्या रहेगी-

कांकरेज गाय

कांकरेज गाय गुजरात के बनासकांठा जिले से संपर्क रखती है। यह राजस्थान के भी कुछ इलाकों में देखने को मिल जाएगी। इस गाय की पहचान की बात करें तो इसके सींघ बड़े होते हैं और अंदर की तरफ घुमावदार भी होते हैं। इसके शरीर में फैट कम होता है और कमर में कूबड़ जैसा निकला होता है। इसकी पूंछ घुटनों तक नीचे जाती है। लेकिन यह स्वभाव में सीधी होती है जैसे कि एक सामान्य गाय रहती है।

कांकरेज गाय कितना दूध देती है?

गाय के पालन से अधिक कमाई की जा सकती है, क्योंकि गाय का दूध अच्छी कीमतों पर बिकता है। लेकिन उसके लिए दूध उत्पादन अच्छा होना चाहिए। जिसमें कांकरेज गाय का पालन करना है तो आपको बता दे की यह 8 से 10 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। एक ब्यांत में 1750 से 1800 लीटर तक दूध दे सकती है। इसका दूध a2 मिल्क होता है। इसके दूध में 4.5% फैट होता है। यह एक बढ़िया दुधारू गाय है। एक सामान्य कांकरेज गाय की कीमत 25 हजार लेकर 60 हजार रु के तक हो सकती है। जितना दूध देती होगी उस हिसाब से।

यह भी पढ़े-सस्ती गाय कहां से खरीदें? किस गाय के पालन में होगा मुनाफा

गाय को क्या खिलाएं?

कांकरेज गाय का पालन कर रहे हैं तो खाने पर भी ध्यान देना होगा तभी बढ़िया दूध भी मिलेगा। जिसमें सूखा और हरा चारा दोनों पर ध्यान देना होगा। 20-25 किलो हरा चारा और 5-7 किलो सूखा चारा जरूर दें। इसके अलावा पानी पर भी ध्यान देना होगा। यह गाय एक दिन में 40 लीटर तक पानी पी लेती है। उनकी सेहत के लिए बढ़िया होता है। साथ ही टीकाकरण का भी ध्यान रखना चाहिए, ताकि रोग बीमारी ना आए।

गाय का दूध कैसे बढ़ाएं?

गाय का दूध बढ़ाने के लिए विभिन्न चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। जैसे कि उसका चारा, स्वास्थ, रहने का स्थान, साफ सफाई आदि। दूध बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के सप्लीमेंट भी आते हैं जैसे की कैल्शियम जेल। लेकिन इसके लिए पशु विशेषज्ञ से भी सलाह लेनी चाहिए। दाने की बात करें तो ढाई सौ ग्राम गेहूं के दलिया में 50 ग्राम मेथी, कच्चा नारियल, 25 ग्राम-25 ग्राम जीरा अजवाइन और 100 ग्राम गुड लेना है। इन सब चीजों को मिलाकर एक दो महीने खिलाकर गाय का दूध तेजी से बढ़ाया जा सकता है।

लेकिन गाय का स्वास्थ्य बढ़िया होगा तभी यह चीज पचेंगी और दूध बढ़ेगा। इसलिए सबसे बढ़िया तो यह रहेगा कि अगर गाय दूध कम दे रही है तो उसका कारण पता करें और पशु चिकित्सक से भी संपर्क करें।

यह भी पढ़े- मुर्गी की विदेशी नस्लों के नाम: जानिये सबसे अधिक अंडा देने वाली मुर्गी की नस्ल

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment