तुलसी (Ocimum sanctum या Holy Basil) भारत के घर घर में पूजा जाने वाला पौधा है |
ये एक धार्मिक और औषधीय गुणों वाली पौधा है, जिसकी मांग घरेलू उपयोग से लेकर दवा, तेल और कॉस्मेटिक उद्योगों तक बहुत अधिक है। तुलसी की खेती करके भी किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं क्योंकि तुलसी उगाने में बहुत कम लागत हैं लेकिन कमाई अच्छी है | चलिए इस लेख में जानते हैं तुलसी की खेती कैसे करें, एक एकड़ में कितनी लागत आएगी और मुनाफा कितना होगा-
तुलसी की प्रमुख किस्में
राम तुलसी (Green Tulsi): इस तुलसी को हरी तुलसी भी कहा जाता है क्योंकि इसके पत्ते हरे रंग के होते हैं। भारत में ये तुलसी सबसे ज्यादा उगाई जाती है और आपको घरों में मिल जाएगी |
श्याम तुलसी (Krishna Tulsi): इम्युनिटी बढ़ाने और एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल दवाओं में इस तुलसी का प्रयोग किया जाता है | इसके पत्ते गहरे बैंगनी रंग के होते हैं |
वन तुलसी: जंगली क्षेत्रों में पाई जाती है, तेल उत्पादन के लिए उपयोगी।
Vana Tulsi, Kapoor Tulsi, CIM-Ayu, CIM-Saumya – ये सभी औद्योगिक खेती के लिए उपयुक्त किस्में हैं।
तुलसी की खेती कैसे करें
- तुलसी की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी अच्छी होती है।
- तुलसी की खेती बीज और पौधे लगाकर भी कर सकते हैं।
- पौध लगा रहे हैं तो अप्रैल का समय अच्छा होगा।
- तुलसी की नर्सरी तैयार करने के लिए एक किलो बीज 1 हेक्टेयर के खेत में बोयें।
- तुलसी की नर्सरी को तैयार होने में 5 से 6 हफ्ते का समय लगता है।
- 15 जुलाई के बाद मानसून की शुरुआत हो जाती है। पहली बारिश के बाद तुलसी रोपे।
- दो पौधों के बीच की दूरी 30 सेंटीमीटर और दो लाइन के बीच की दूरी 60 सेमी रखें।
- तुलसी के पत्तियों की क्वालिटी अच्छी हो इसके लिए गोबर की खाद डालें।
- पहली तुड़ाई 90 दिन में की जाती है। दूसरी तुड़ाई 75 दिन में कर सकते हैं।
- आमतौर पर तुलसी की फसल 65 से 70 दिन में तैयार हो जाती है। तुलसी की पत्तियों को इकट्ठा करके इसकी बिक्री करें।
तुलसी की खेती में लागत
तुलसी की खेती में लागत की बात करें तो अगर किसान एक बीघा में तुलसी लगाते हैं तो ₹1500 तक का ही खर्च आता है। लेकिन एक एकड़ में अगर किसान बढ़िया से तुलसी की खेती करते हैं जैसे की बीज, खाद, मजदूर और अन्य चीजों पर खर्च करते हैं। तो 25 से ₹30,000 की लागत आती है। यानी की खेती पर निर्भर करता है कि किस तरीके से खेती कर रहे हैं। आपके पास कौन-कौन से साधन पहले से उपलब्ध है तो उस हिसाब से खर्च कम और ज्यादा लग सकता है। जिसमें तुड़ाई करने के लिए लेबर का खर्चा आता है। बुवाई करने के लिए बीजों का खर्च भी आता है और गोबर खाद पर अभी खर्च होता है।
यह भी पढ़े-छोटे-बड़े सभी किसानों को 80% अनुदान पर मिलेंगे सभी कृषि यंत्र, आइये जाने आवेदन की प्रक्रिया
तुलसी की खेती में कमाई
तुलसी की खेती में कमाई की बात करें तो एक एकड़ से डेढ़ से ₹300000 तक कमा सकते हैं। आमतौर पर तुलसी की सूखी पत्तियों की कीमत 50 से 80 रुपए किलो होती है। एक एकड़ में अगर 20 से 25 क्विंटल सूखी पत्तियां निकल आती है तो डेढ़ से ₹3 लाख रुपए कमा सकते हैं। अगर पत्तों से तेल निकाल कर उसकी बिक्री करते हैं तो अच्छी खासी कमाई की जा सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे की 2022 में जिन किसानों ने तुलसी की खेती की थी उन्हें लागत करीब ₹15000 आई थी और उससे मुनाफा उन्हें 3 लाख तक हुआ था। अगर एक बीघा में किसान तुलसी की खेती करते हैं तो 40 से ₹50000 कमा सकते हैं। जिसमें लागत अगर 5000 तक लगाते हैं, बढ़िया खेती करते हैं, तब।