कड़कनाथ मिटाएगा कड़की! एक भी मुर्गा पाल लिया तो कुछ ही महीनों में बन जाओगे लखपति, सर्दियों में तेजी पर है डिमांड

कड़कनाथ मिटाएगा कड़की! एक भी मुर्गा पाल लिया तो कुछ ही महीनों में बन जाओगे लखपति। कड़कनाथ मुर्गी के बारे में सब ने सुना ही होगा। कड़कनाथ मुर्गा और मुर्गी मार्केट में खास डिमांड में रहते हैं। सर्दियों के समय में कड़कनाथ मुर्गी का अलग ही क्रेज चलता है। कड़कनाथ मुर्गी का पालन किसानों के लिए एक बहुत शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।

कड़कनाथ मुर्गी का पालन किसानों के लिए कमाई के मामले में कम लागत में तगड़ा मुनाफा देने वाला एक जबरदस्त तरीका साबित होता है। आइए कड़कनाथ मुर्गी के पालन और इससे कमाई के बारे में जानते हैं।

कड़कनाथ मुर्गे की विशेषताएं

हालांकि कड़कनाथ मुर्गे की तीन प्रजातियां पाई जाती है। जेट ब्लैक, पेंसिल्स और गोल्डन यह तीन कड़कनाथ मुर्गे की प्रजातियां है। जेट ब्लैक प्रजाति की कड़कनाथ मुर्गी 30 लेयर और 120 चूजे देती है। वही गोल्डन प्रजाति के कड़कनाथ मुर्गे की भी विशेषताएं इसके समान ही है। यह दोनों ही मुर्गियां लगभग समान विशेषताओं के साथ आती है। बता दे इनका औसत वजन लगभग 1.80 से 2.00 किलोग्राम तक पाया जाता है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन के दामों में आई रिकॉर्डतोड़ तेजी, आसमान छूने लगे भाव, जाने आज का ताजा भाव

वही मादा कड़कनाथ प्रतिवर्ष 60 से 80 अंडे दे देती है। इसके एक अंडे की कीमत 20 से 30 रुपए मार्केट में मिल जाती है। इन प्रजाति के मुर्गियों में और मुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा पाई जाती है। इनको बड़ी आसानी से किचन के बचे हुए अवशेष जैसे हरा चारा और सामान्य दाना पानी देकर इनका पालन कर लिया जाता है। इनका पालन करना बहुत ही आसान होता है।

हृदय और मधुमेह के लिए कड़कनाथ है वरदान

कड़कनाथ मुर्गी के अंडे मध्यम आकार के और हल्के भूरे गुलाबी रंग के पाए जाते हैं। इतना ही नहीं इस प्रजाति के मुर्गे और मुर्गियों का मांस उच्च क्वालिटी का होता है जो की बेहद स्वादिष्ट और औषधि गुणवत्ता से भरपूर होता है। बता दे कड़कनाथ मुर्गी का मांस, चोंच, जुबान, टांगे, नाखून, चमड़ी, कलंगी आदि सब काला पाया जाता है। बता दे यह सब मिलैनिन पिगमेंट की अधिकता के कारण होता है। इतना ही नहीं यह हृदय और मधुमेह के रोगियों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़े: गेहूं के दामों में आई जोरदार तेजी, गेहूं के दाम पहुंचे इतने रुपए क्विंटल तो वही आटे की कीमतों ने बढ़ाई जनता की मुश्किले

सर्दियों में कड़कनाथ की जबरदस्त डिमांड

सर्दियों के मौसम में कड़कनाथ की खास डिमांड रहती है। कड़कनाथ मुर्गी का मांस और इस प्रजाति के अंडे बाजार में बहुत महंगे दामों में बेचे जाते हैं। इसके जरिए अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इन मुर्गों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बाकी मुर्गियों की तरह बीमार नहीं पड़ते बहुत ही कम बीमार पड़ते हैं। उनके पालन में लागत कम आती है साथ ही इनका मांस बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है जिसकी वजह से सर्दियों में और बाकी समय भी इनकी की खूब ज्यादा डिमांड रहती है।

चूजों की कीमत

कड़कनाथ के मांस की डिमांड के साथ-साथ इसके चूजों की भी खूब डिमांड रहती है। इसका केवल एक चूजा मार्केट में ₹100 में बिकता है। इनका पालन आपके लिए किसी मुनाफे के सौदे से कम नहीं है।

यह भी पढ़े: लहसुन के दामों में आया जबरदस्त उछाल, प्याज के दाम बने स्थिर तो वही आलू के दाम हुए मजबूत, जाने आज के लहसुन, प्याज के ताजा रेट

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद