₹50 का एक अंडा और 1 हजार रु किलो मांस, 300 अंडे देने वाली यह मुर्गी बना देगी अमीर, जानिए नाम और खासियत

ज्यादा अंडे देने वाली मुर्गी की तलाश है तो चलिए आपको इस लेख में एक ऐसी मुर्गी के पालन की जानकारी देते हैं जिससे तगड़ी कमाई हो सकती है-

₹50 का एक अंडा

5 रु, 7 रु, 10रु का अंडा सुना होगा, लेकिन क्या पता है एक ऐसी मुर्गी है जिसका अंडा ₹50 में एक बिकता है। दरअसल, इस मुर्गी के अंडे सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। मांस भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा पड़ती है। जी हां आपको बता दे कि इसमें प्रोटीन, आयरन, विटामिन, कैल्शियम, हीमोग्लोबिन, ओमेगा 3, लो कोलेस्ट्रॉल, और लो फैट पाया जाता है। जिसकी वजह से यह ₹50 का एक बिकता है।

दरअसल हम कड़कनाथ मुर्गी के बात कर रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं इसका मांस कितना ज्यादा महंगा बिकता है, और इसके पालन में फायदा क्या है।

₹1000 किलो मांस

कड़कनाथ मुर्गा का मांस सामान्य तौर पर ₹1000 किलो बिकता है। लेकिन जब डिमांड अधिक होती है तो ₹1200 किलो मांस हो जाता है। जी हां अगर बहुत ही ज्यादा कम कीमत मिलती है तो भी ₹700 किलो चल ही जाता है। कड़कनाथ मुर्गी का मांस महंगा होने के कारण यह है कि इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। फैट की मात्रा कम होती है। जिससे यह हृदय के साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो जाता है। आजकल हृदय संबंधी रोग बीमारी तेजी से फैल रही है। जिससे इस मांस की डिमांड समय के साथ बढ़ती ही जाएगी।

इसके अलावा जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है, एनीमिया के मरीज है तो वह भी इस मुर्गी का सेवन कर सकते हैं। इस तरह कड़कनाथ का मांस और अंडा दोनों बाजार में अच्छा बिकता है, तो चलिए बताते हैं इस मुर्गी के पालन में फायदा क्या है, कमाई तो है, लेकिन इसका पालन करना किस तरीके से आसान है।

कड़कनाथ

यह भी पढ़े- सौर ऊर्जा से महीने का 20 हजार रु कमा रही ग्रामीण महिलाएं, किसानों की सिंचाई की लागत भी हुई कम, जानिए कैसे

कड़कनाथ मुर्गी का पालन

कड़कनाथ मुर्गी का पालन अन्य मुर्गियों की तरह ही कर सकते हैं। जिससे अलग से इसके लिए कुछ नहीं करना है। अगर आपके पास जमीन है तो चारों तरफ से जाल का घेरा बनाकर इन मुर्गियों का पालन कर सकते हैं। मुर्गियों के चलने फिरने की जगह होनी चाहिए, साथ ही साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें, साफ पानी, साफ चारा दें तो यह जल्दी बीमार भी नहीं होंगे। इस तरह सामान्य मुर्गियों की तरह ही इसका पालन भी कर सकते हैं। इसकी कीमत अच्छी मिलेगी। बस बढ़िया मार्केटिंग स्किल होनी चाहिए।

कड़कनाथ मुर्गी पूरे काले रंग की होती हैं। कहा जाता है कि इनका खून भी काला होता है। इस लिए यह ग्राहकों को खुद आकर्षित करने वाली नस्ल है।

यह भी पढ़े- किसानों को मिलेगा 54 हजार सोलर पंप का लाभ, सिंचाई के लिए नहीं पड़ेगी डीजल पंप और बिजली कनेक्शन की जरूरत

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद