झारखंड की किसान संगीता देवी: 70 रु मजदूरी से 60 लाख की खेती तक का सफर

On: Friday, September 12, 2025 1:25 PM
संगीता देवी

आज हम लेकर आए हैं किसान संगीता देवी की सफलता की कहानी, जो की झारखंड की रहने वाली हैं। पहले वो मजदूरी करती थीं और रोज़ के 70 रु कमाती थीं, पर अब वो खेती से सालाना 60 लाख तक की आमदनी कर रही हैं।

मजदूरी से खेती तक का सफर

संगीता देवी झारखंड के ओरमांझी की रहने वाली हैं। जहाँ वो मजदूरी करके दिन का 70 रुपय कमाती थीं, जिससे उन्हें गरीबी से लड़ना पड़ रहा था। फिर उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर खेती करने का सोचा, जिसके बाद वो लीज पर आधा एकड़ जमीन में खेती करने लगीं। शुरुआत में उन्हें खेती का कोई ज्ञान नहीं था। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेती का सफर शुरु हुआ। आज वो 70 एकड़ जमीन लीज पर लेकर खेती कर रही हैं, जिससे वो सालाना 60 लाख तक की आमदनी कर रही हैं।

आधुनिक तकनीक से कर रही खेती

शुरुआत में कुछ तकनीकी ज्ञान नहीं थी, जिसके लिए संगीता और उनके पति ने JSLPS प्रशिक्षण, मल्चिंग और सिंचाई से जुड़ी नई तकनीकों को सीखा और धीरे- धीरे अपनी खेती को बढ़ाया। मौसम के अनुसार सब्जियाँ लगाती हैं, जैसे बैंगन, मटर, टमाटर और तरबूज। साल में 3 फसल लगाती हैं। सिंचाई के लिए ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और अब स्प्रिंकलर सिस्टम का उपयोग भी कर रही हैं। उन्होंने पोलीहॉउस भी बनवाया है, जहाँ वो ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का इस्तेमाल करके पौधे उगाती हैं और किसानों को बेचती हैं।

70 रु रोज की आमदनी से लेकर अब 60 लाख तक की आमदनी

लीज की आधा एकर ज़मीन से शुरुआत की और अब 70 एकर की ज़मीन पर खेती कर रही हैं संगीता जी, जिसमें उनकी 15 से 20 लाख तक की पूजी लगती है, जिससे उन्हें 50 से 60 लाख रुपय की आमदनी हो जाती है। उनकी सब्जियाँ रिलायंस फ्रेश में जाती हैं, साथ ही दूसरे शहरो में भी सप्लाई करती हैं, जिससे उनकी आमदनी बढ़ती जा रही है। साथ ही वो महिलाओं को भी अपने खेत में रोजगार दे रही हैं।

इनकी ये सफलता महिलाओं को प्रेरणा देती है कि कैसे महिलाएँ भी नई तकनीकों से खेती को नया मुकाम दे सकती हैं और दूसरों को भी रोजगार दे सकती हैं। हालाँकि सफलता रातों – रात नहीं मिलती और इन्हे भी नहीं मिली, आज 7 साल की इनकी कड़ी मेहनत है जो अब रंग ला रही है ।

ये भी पढ़ें –एरोपोनिक तकनीक से केसर की खेती करके हरियाणा के युवा किसान भाइयों का सालाना टर्नओवर करोड़ों में