किसान जनवरी-फरवरी में सब्जियों की खेती करके कम समय में ज्यादा कमाई करना चाहते हैं तो चलिए इस लेख में आपको बताते हैं कुछ डिमांड में रहने वाली सब्जियों के बारे में-
जनवरी-फरवरी में सब्जियों की खेती
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जनवरी और फरवरी के महीने में की जाने वाली सब्जियों की खेती और एक एकड़ में कितना बीज लगेगा इसके बारे में जानते हैं-
- जनवरी-फरवरी में किसान भिंडी की खेती कर सकते हैं। सर्दियों में भिंडी मध्य जलवायु में अच्छे से उगाई जा सकती है। जनवरी के अंत के साथ सर्दी कम होने लगती है। जिससे भिंडी की खेती कर सकते हैं। एक एकड़ में ढाई से तीन किलोग्राम बीज की जरूरत पड़ती है। एक एकड़ में खेती करके किसान 4 से 6 टन उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

- बरबटी की खेती जनवरी और फरवरी महीने में किसान कर सकते हैं। एक एकड़ में 4 से 6 किलो बीच की जरूरत पड़ती है। बाजार में बरबटी की अच्छी कीमत भी मिल जाती है। बरबटी की कई वैराइटी भी आती है। कुछ लंबी तो कुछ मध्यम आकार की होती हैं। प्रति एकड़ बरवटी की खेती से 5 से 6 टन उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।

- मिर्ची की खेती भी किसान जनवरी और फरवरी महीने में कर सकते हैं। एक एकड़ में 40 से 60 किलोग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है। जनवरी में मिर्ची की नर्सरी तैयार कर सकते हैं और पौधे की रोपाई फरवरी में कर सकते हैं। मिर्ची की फसल लंबे समय तक रहती है। जिससे किसान ज्यादा कमाई कर पाएंगे। मिर्च की डिमांड भी साल भर बनी रहती है।

- लौकी की खेती भी किसान इस समय कर सकते हैं। लौकी की बुवाई का समय जनवरी और फरवरी माना जाता है। एक एकड़ में 350 से 500 ग्राम बीज की आवश्यकता पड़ती है। लौकी की एक एकड़ में खेती करे तो 15 से 20 टन उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। बीच-बीच में जैविक खाद दे दे तो उत्पादन अधिक मिल सकता है। मंडप बनाकर खेती करेंगे बेल को सपोर्ट मिलेगा तो फल की गुणवत्ता बेहतर होगी। जिससे कीमत भी अच्छी मिलेगी। लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसकी कीमत भी किसानों को अच्छी मिलती है।