Jade Plant khad: जेड प्लांट दिखेगा बरगद के पेड़ जैसा घना, 1 चम्मच डालें ये फ्री की खाद, जानिए जेड प्लांट को बोनसाई कैसे बनाये

On: Tuesday, September 23, 2025 3:05 PM
जेड प्लांट के लिए खाद

Jade Plant khad: जेड प्लांट को बरगद की तरह घना करना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं यह कैसे होगा, कौन सी खाद जेड प्लांट को देनी है-

जेड प्लांट

जेट प्लांट को लकी प्लांट या फिर मनी प्लांट भी कह सकते हैं। इसे धन समृद्धि खींचने वाला पौधा माना जाता है। इसे लगाने से घर में सौभाग्य आता है, साकारात्मक ऊर्जा आती है। जिससे लोग इसे घर पर लगाना पसंद करते हैं। इसे लोग घर को सजाने के लिए लगाते हैं और कुछ लोग अपने ऑफिस को सजाने के लिए भी लगाते हैं। क्योंकि यह छोटा पौधा होता है। इसे कम देखकर की जरूरत होती है यह देखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर लगता है, तनाव को कम करता है। जिससे ऑफिस में इसे लगाना फायदेमंद साबित होता है।

जेड प्लांट एक रसीला पौधा माना जाता है। इसकी पत्तियां अंडाकार, चिकनी होती है और धीमी गति से यह पौधा बढ़ता है। अगर इसके विकास को तेज करना चाहते हैं बोनसाई बनाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं यह पौधा बरगद की तरह घना कैसे होगा। इसके तने मोटे कैसे होंगे, और कौन-सी मुफ्त की खाद दे सकते हैं इसको।

जेड प्लांट कैसे लगाएं

नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जेड प्लांट लगाने के बारे में जानकारी लीजिए-

जेड प्लांट के लिए मिट्टी– जेड प्लांट के लिए जल निकासी वाली मिट्टी तैयार करें, जिसमें पानी बिल्कुल न रुके। इसके लिए बगीचे की मिट्टी के साथ रेत मिलाएं और उसे उपजाऊ बनाने के लिए घर की बनी कंपोस्ट या फिर पुरानी गोबर की खाद मिलाएं। साथ ही, गमले में छेद की व्यवस्था करें, जिससे पानी जमा न हो।

जेड प्लांट की कटिंग कैसे लगाएं– जेड प्लांट की कटिंग लगाने के लिए आपको एक स्वस्थ कटिंग लेनी चाहिए। इसके बाद, निचले हिस्से की पत्तियों को हटाएं। फिर निचले हिस्से में ऐलोवेरा जेल या फिर हल्दी लगाएं और उसे मिट्टी में दबा दें। समय-समय पर पानी देते रहें। जब मिट्टी सूख जाए, तभी पानी दें। बहुत अधिक पानी देना भी हानिकारक हो सकता है।

जेड प्लांट को धूप– जेड प्लांट को बहुत अधिक धूप या बहुत अधिक छांव से बचाएं। इसे दिन में तीन से चार घंटे की धूप मिलना चाहिए। इसके लिए आप इसे खिड़की के पास या घर के बाहर ऐसी जगह रख सकते हैं, जहां दिन में तीन-चार घंटे की धूप मिलती हो।

जेड प्लांट का बोनसाई कैसे बनाएं

जेड प्लांट से बोनसाई बनाया जा सकता है, इसे आप किसी भी तरह का रूप दे सकते हैं, इसे किसी भी आकर में ढाला जा सकता है, जेड प्लांट का बोनसाई बनाने के दो तरीके हैं, चलिए उनके बारे में जानते हैं-

  • जेड प्लांट का बोनसाई बनाने के लिए जितना मोटा तना चाहिए उसके लिए उतनी सारी कटिंग लें। करीब सात-आठ कटिंग ले और उनके निचले तने की पत्तियां हटा दे। फिर निकले तने के ही एक हिस्से के ऊपरी भाग यानी छिलके को निकाल देना है। खुरच देना है, और फिर सभी तनों को इसी तरह करके आपस में सटाकर धागे की मदद से बांध देना है, और फिर इसे मिट्टी में लगा देना है। पत्तियों को थोड़ी सी कटिंग कर देनी है। कुछ समय बाद यह सारे तने एक साथ चिपक कर मोटे हो जाएंगे।
  • जेड प्लांट का बोनसाई बनाने के लिए जब आप कटिंग लगाते हैं शुरू में तो सुंदर शेप का चुनाव करें। जो कि पहले से ही छोटा सा पेड़ की तरह दिखाई दे। कटिंग को लेना है उसके नीचे की पत्तियों को निकालकर उसे मिट्टी में लगा देना है। जब भी निचले तने में नई शाखाएं निकले उन्हें हटा देना है, और ऊपर के टिप की कुछ समय में प्रूनिंग करना है। इससे तने में नई शाखाएं नहीं आएंगी। जिससे तना मोटा होगा और ऊपर से पेड़ की तरह दिखेगा। लेकिन अगर प्रूनिंग करते रहेंगे तो वह घना हो जाएगा।

इस तरह से आप जेड प्लांट का बोन्साई बना सकते हैं। इसके बाद जेड प्लांट 50 से 100 साल तक रह सकता है लेकिन इसके लिए परिस्थितियों आदर्श होनी चाहिए। तभी वह इतनी लंबे समय तक जीवित रह सकता है। जेड प्लांट के फूल छोटे और तारे के आकार के दिखाई पड़ते हैं जो पौधे की शाखाओं के सिरों पर गुच्छो में आते हैं।

जेड प्लांट के लिए फ्री की खाद

जेड प्लांट के लिए खाद की जानकारी यहां पर आपको देने जा रहे हैं। जिसमें हम फ्री की खाद की बात कर रहे हैं। ताकि बाजार से आपको नहीं खरीदना पड़े। इसमें आपको इस्तेमाल हुई चाय पत्ती को लेना है, उसे अच्छे से पानी से धोकर सुखाकर पीसकर पाउडर बनाकर इस्तेमाल करना है। छोटा सा गमला है तो एक चम्मच डालें। बड़ा गमला है तो दो चम्मच डालें। यह 15 दिन के अंतराल में दे सकते हैं। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस होता है जिससे पत्तेदार पौधों का विकास तेजी से होता है। इस खाद को बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं।

जेड प्लांट के लिए बाजारू खाद

अगर जेड प्लांट के लिए घर पर खाद तैयार नहीं करना चाहते हैं या आपके पास समय नहीं है, तो बाजार से खाद खरीद कर भी दे सकते हैं। बाजार में कई तरह की खादें मिलती हैं, जिनमें वर्मी कम्पोस्ट एक अच्छी खाद मानी जाती है। यह एक जैविक खाद होती है। सीवीड फर्टिलाइजर भी इसमें दिया जा सकता है, लेकिन जेड प्लांट के लिए रासायनिक खाद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप सभी प्रकार की जैविक खादें दे सकते हैं। गोबर की खाद भी एक अच्छा विकल्प है।

इसके अलावा, नीम केक यानी नीम की खली भी दी जा सकती है। जैविक तरल खाद जेड प्लांट के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। महीने में एक बार उर्वरक देना पर्याप्त होता है। जेड प्लांट को घना बनाने और पत्तियों को चमकदार व हरा-भरा रखने के लिए आप एप्सम सॉल्ट भी दे सकते हैं। इसमें मैग्नीशियम की मात्रा अच्छी होती है। इसके उपयोग की विधि यह है कि इसे मिट्टी में मिलाकर पानी देना चाहिए।

जेड प्लांट के लिए हमेशा ऐसी खाद का चयन करें, जो धीरे-धीरे मिट्टी में पोषक तत्व छोड़ती हो। ऐसी खाद ही जेड प्लांट के लिए उपयुक्त मानी जाती है। मौसम में बदलाव के समय एक बार खाद देना फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े- इस नवरात्री गुड़हल का पौधा 9-10 से अधिक फूल देगा, फूलों की नहीं होगी कमी एकबार पौधे में डाल दीजिए ये खाद, जाने नाम

Leave a Comment