किसान अक्टूबर में खेतों में लगा सकते हैं गरीबों का मीट, बिना मेहनत के होगी जबरदस्त कमाई

On: Wednesday, October 8, 2025 5:40 PM
गरीबों का मीट

अगर कम मेहनत, कम लागत में ज्यादा कमाई करना चाहते हैं, तो चलिए एक ऐसी सब्जी की खेती के बारे में बताते हैं जिसे ‘गरीबों का मीट’ कहा जाता है।

गरीबों का मीट

कई लोग सिर्फ शाकाहारी भोजन करते हैं, जिसमें कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो मांसाहारी भोजन को भी पीछे छोड़ देती हैं। जैसे कि कटहल, जिसे कई जगहों पर गरीबों का मीट भी कहा जाता है। इसकी मसालेदार सब्जी मटन से कम नहीं लगती। जो लोग सिर्फ शाकाहारी भोजन करते हैं, उनके लिए कटहल और सूरन जैसी सब्जियां मटन की तरह स्वाद देती हैं।

आज कटहल की खेती की बात कर रहे हैं। कटहल की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। अक्टूबर का महीना कटहल लगाने के लिए बढ़िया माना जाता है। कटहल की खेती के खर्च कम होते हैं। सिर्फ जैविक खाद, यानी गोबर की खाद का इस्तेमाल करके अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है, और कम देखरेख में भी ज्यादा उत्पादन मिलता है।

कटहल में कई तरह के प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं। साथ ही यह बाजार में डिमांड में भी रहता है। इसकी मांग जितनी ज्यादा है, उत्पादन उतना नहीं है। इसलिए इसकी खेती किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

बढ़िया वैरायटी

कटहल की खेती करने पर 3 से 4 साल में पेड़ तैयार हो जाते हैं और फल देने लगते हैं। फिर बिना अधिक देखरेख के भी उत्पादन मिलता रहता है। आपको बता दें कि कटहल की कुछ उन्नत किस्में हैं जो साल में दो बार फल देती हैं, जिससे किसानों को ज्यादा फायदा होता है। जैसे कि कटहल की सिंगापुरी वैरायटी, जो अच्छा उत्पादन देती है और साल में दो बार फल देती है। एक पेड़ से 200 से 300 फल मिल जाते हैं। इसे तैयार होने में सिर्फ 3 से 4 साल का समय लगता है।

इसके अलावा, कटहल की सिद्धू जैक वैरायटी भी बहुत अच्छी है। इसे कर्नाटक के किसानों द्वारा विकसित किया गया है। इसके एक पेड़ से किसानों को 450 फल मिल जाते हैं, जो कि अच्छा खासा उत्पादन होता है। एक फल का वजन लगभग 2.44 किलोग्राम तक होता है। यह हल्की कटहल की किस्म होती है, जिससे किसानों को कहीं न कहीं फायदा होता है।

भारी उत्पादन वाली किस्म

अगर किसान ज्यादा बड़े और भारी फल वाले कटहल की खेती करना चाहते हैं, तो वे ‘खाजा कटहल’ की किस्म लगा सकते हैं। इसका गूदा सफेद रंग का, मुलायम और रसदार होता है। खाजा कटहल के एक फल का वजन लगभग 30 किलोग्राम तक पहुँच जाता है, जो कि बहुत भारी होता है।

एक पेड़ से खाजा कटहल का उत्पादन 500 किलोग्राम तक होता है। यह भी एक बढ़िया क्वालिटी वाली कटहल की वैरायटी मानी जाती है।

यह भी पढ़े- 1 एकड़ से 15 लाख कमा सकते हैं किसान, लगाएं यह खुशबू देने वाला पौधा, एक बार लगाकर 10 साल तक होगी लाखों में आमदनी