छोटे किसानों के लिए वरदान छोटा राजा मशीन, जुताई-बोवाई-सिंचाई के साथ करेगी कई काम, जानिये पावर टिलर मशीन क्या कर सकती है। किन किसानों के लिए यह ज्यादा फ़ायदेमदं है।
छोटे किसानों के लिए कमाल की मशीन
खेती किसानी के काम को आसान बनाने के लिए कई तरह के कृषि यंत्र आते हैं। जिससे किसानों का काम आसान हो गया है। लेकिन यहां पर पैसे लगते हैं। वही जो छोटे किसान है, उनके पास ज्यादा पैसे भी नहीं होते, जिसके वजह से वह मशीनों का इस्तेमाल कम कर पाते हैं, और खेती में उन्हें अधिक समय लग जाता है। जिससे नुकसान भी होता है। लेकिन छोटे किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उनके लिए भी कुछ खास तरह की मशीन आती है। जिससे वह सारे काम एक साथ ही निपटा सकते हैं। दरअसल, हम टिलर मशीन की बात कर रहे हैं। टिलर मशीन का इस्तेमाल करके किसान खेती के कई सारे काम आसानी से कर पाएंगे, और इस मशीन पर सरकार सब्सिडी भी दे रही है। तो चलिए सबसे पहले हम जा सकते हैं कि अगर किसान एक मिनी पावर टिलर मशीन लेते हैं तो वह कौन-कौन से काम इससे कर सकते हैं।

पावर टिलर मशीन क्या करती है ?
मिनी टिलर मशीन खेती के लिए एक कमाल की मशीन है। किसान इस मशीन से दूसरे मशीन को जोड़कर खेती के कई सारे काम निपटा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं वह काम कौन-से हैं।
- किसान खेत जोतने के लिए मिनी पावर टिलर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर मिनी पावर टिलर मशीन से पंप जोड़ दिया जाए तो पोखर, तालाब से पानी निकाल कर खेतों की सिंचाई भी की जा सकती है।
- फसल की उपज ढोने के लिए भी मिनी पावर टिलर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मिनी पावर टिलर मशीन के द्वारा किसान रीपर थ्रेसर और कल्टीवेटर मशीनों को जोड़कर उनके काम भी निपटा सकते हैं।
- बुवाई करने के लिए भी किसान सीड ड्रिल मशीन को मिनी पावर टिलर से जोड़कर इसका इस्तेमाल कर सकते है।
- मिनी पावर टिलर मशीन बागवानी करने वाले किसानों के लिए बहुत बढ़िया रहती है।
- मिनी पावर टिलर मशीन से पौधों की रोपाई भी किसान कर सकते हैं।
- इस मशीन का इस्तेमाल कीटनाशक के छिड़काव के लिए भी किया जाता है।
- खेत को समतल बनाने के लिए भी किसान मिनी पावर टिलर मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर निराई-गुड़ाई करना चाहते हैं तो उसके लिए भी मिनी पावर टिलर मशीन काम आती है।
- मिनी पावर टिलर मशीन का इस्तेमाल किसान खेती किसानी में फसलों को ढोने के लिए भी कर सकते हैं।
इस तरह मिनी पावर टिलर मशीन बड़े काम की है। कई सारे काम इससे किये जा सकते हैं। जिसमें से ज्यादातर काम अन्य कृषि यंत्र को जोड़कर किया जाता है।
पावर टिलर मशीन कितने में मिलती है ?
मिनी पावर टिलर मशीन की कीमत की अगर हम बात करें तो यह एचपी के क्षमता पर निर्भर है। वह मशीन कितने एचपी की है उसके हिसाब से उसकी कीमत निर्धारित की जाती है। जिसमें आपको बता दे की होंडा f300 मिनी पावर टिलर मशीन 2.5 एचपी की रेंज में मिल जाती है। यह पेट्रोल से चलती है।
इसके अलावा होंडा के और भी मिनी पावर टिलर मशीन मिलते हैं। बीएसटी RT 65 मिनी पावर टिलर मशीन भी है जो 6 से लेकर 7 एचपी की रेंज में मिल जाएगी। आपको बता दे की मिनी पावर मशीन दूसरे कृषि यंत्र जैसे ट्रैक्टर की तुलना में पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती है। इस तरह किसानों के लिए बढ़िया मशीन है।
यह भी पढ़े- साल के 36 लाख की कमाई करा देगी ये गाय, दूध क्या गोबर-मूत्र की भी मिलती है कीमत, जानिये नाम और खासियत