गेहूं की फसल में इस समय यह कार्य करना है बेहद जरूरी, वरना फसल को हो सकता है भारी नुकसान

गेहूं की फसल में इस समय यह कार्य करना है बेहद जरूरी। गेहूं की फसल की बुवाई हर तरफ की जा चुकी है अब ऐसे में सिंचाई का समय चल रहा है। गेहूं की फसल में सही समय पर सिंचाई करना बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही फसल में समय-समय पर उर्वरकों का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप सही समय पर सिंचाई और उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में फसल की ग्रोथ तेजी से होती है साथ ही कल्ले भी ज्यादा बनते हैं।

इसके साथ ही फसल अच्छा उत्पादन देती है। आइए अब हम आपको बताते हैं कि आपको गेहूं की फसल में क्या करना चाहिए कि जिससे उत्पादन अच्छा मिल सके और फसल अच्छी ग्रोथ कर सके।

गेहूं में पहली सिंचाई

गेहूं की फसल में पहली सिंचाई बहुत ज्यादा जरूरी होती है। गेहूं की फसल में पहली सिंचाई का खास महत्व होता है। गेहूं में पहली सिंचाई का सही समय पर होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। अगर गेहूं की पहली सिंचाई सही समय पर की जाती है तो ऐसे में पौधे को ग्रोथ मिलती है और वह तेजी के साथ ग्रोथ तो करता ही है साथी वह अच्छी तरह से उत्पादन भी दे पाता है।

यह भी पढ़े: सोयाबीन के दामों ने छुआ सातवां आसमान, जाने आज के सोयाबीन के ताजा भाव

गेहूं में यूरिया का इस्तेमाल

गेहूं की फसल में उर्वरकों का इस्तेमाल करना भी बेहद जरूरी होता है और साथ ही आपको बता दे की गेहूं की फसल में यूरिया का खास महत्व होता है। यूरिया का इस्तेमाल आपको तब करना चाहिए जब सिंचाई के बाद 2 दिन बाद जब मिट्टी गीली होती है उसे समय आपको यूरिया का छिड़काव गेहूं की फसल में कर देना चाहिए। यूरिया डालते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि खेत में आपको पर्याप्त मात्रा में नमी देखने को मिलेगी तभी आपको यूरिया का इस्तेमाल करना है।

गेहूं से खरपतवार की सफाई

गेहूं की फसल में खरपतवार की सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि खरपतवार फसल को बहुत हद तक खराब करता है जिसकी वजह से उत्पादन बहुत ज्यादा प्रभावित होता है। अगर आप उसे खरपतवार को गेहूं की फसल से अच्छी तरह से साफ कर देंगे तो आपको उत्पादन भी अच्छा मिलेगा और फसल में कल्ले भी बहुत सारे आएंगे। इतना ही नहीं फसल ग्रोथ भी अच्छी करेगी।

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद