इस पेड़ का एक टुकड़ा ₹6000 में जाता है, 1 एकड़ में कर ली खेती तो 2 करोड़ से अधिक का होगा मुनाफा, जाने पेड़ का नाम

On: Tuesday, November 19, 2024 9:00 PM
इस पेड़ का एक टुकड़ा ₹6000 में जाता है

इस पेड़ का एक टुकड़ा ₹6000 में जाता है, 1 एकड़ में कर ली खेती तो 2 करोड़ से अधिक का होगा मुनाफा, जाने पेड़ का नाम।

इस पेड़ का एक टुकड़ा ₹6000 में जाता है

कम जमीन में अगर आप कुछ पेड़ लगाकर लाखों नहीं करोड़ों रुपए कमाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे पेड़ की खेती के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे अगर आप एक एकड़ में भी लगा देंगे तो भी दो करोड़ 10 लाख तक इससे कमाई हो जाएगी। क्योंकि यह कोई आम पेड़ नहीं है बल्कि चंदन का पेड़ है। जिसकी कई चीजों में डिमांड है। चंदन दो वैरायटी के हैं लाल और सफेद। चलिए सबसे पहले जानते हैं इन पेड़ों को तैयार होने में कितना समय लगता है और कितने पेड़ों से करोड़ों का मुनाफा होगा।

यह भी पढ़े- Fragrant Plants: खुशबू से भर जाएगा घर आंगन, लगाएं ये 10 खूबसूरत फूल, आनंद ही आनंद आएगा

कितने समय में होंगे पेड़ तैयार

चंदन की जो सफेद और लाल वैरायटी है दोनों को तैयार होने में अलग-अलग समय लगता है। जिसमें सफेद चंदन की बाद करें तो वह जल्दी तैयार होता है। जबकि लाल चंदन को उससे दोगुना समय लगता है। सफेद चंदन 10 से 15 साल में तैयार हो जाता है। जबकि लाल चंदन को 30 से 35 साल तैयार होने में लग जाते हैं। इसीलिए आज हम सफेद चंदन की बात कर लेते हैं। सफ़ेद चंदन का एक टुकड़ा यानी की 1 किलो लकड़ी ₹6000 में इस समय जा रही है। आने वाले समय में यह कीमत और भी बढ़ जाएगी। लेकिन हम आज की कीमत को ही लेकर हिसाब लगा लेते हैं।

1 एकड़ में इतने पेड़ लगाएंगे तो आएंगे 2 करोड़

अगर किसानों के पास बहुत जमीन है तो 1 एकड़ में सफेद चंदन के पेड़ लगाकर छोड़ सकते हैं और 10 से 15 साल में करोड़ों रुपए कमा सकते हैं। जिसमें एक एकड़ में अगर खेती करते हैं तो कम से कम 350 पेड़ लग जाएंगे और एक पेड़ से₹60000 की कमाई होती है। इस हिसाब से अगर 350 पेड़ लगाते हैं तो 2 करोड़ 10 लाख रुपए इससे आमदनी हो सकती है। लेकिन यहां पर किसानों को संयम रखना होगा। क्योंकि 10-15 साल लंबा समय होता है। साथ ही साथ पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी। क्योंकि चंदन की चोरी भी होती है। आजकल मंदिरों से भी चंदन की लड़कियां चोरी हो जा रही हैं। इसलिए खेत के किनारे बाउंड्री या तारबंदी करनी पड़ेगी।

यह भी पढ़े- Gardening Tips: नवंबर में गुलाब में करें ये 1 काम, गुच्छो में आएंगे फूल, जानें गुलाब के पौधे के लिए खाद-पानी-धूप की जानकारी

Leave a Comment