इस फल्लियों की खेती करके आप कर सकते है अच्छा उत्पादन, जाने खेती का तरीका

इस फल्लियों की खेती करके आप कर सकते है अच्छा उत्पादन, जाने खेती का तरीका, सेम की खेती करके आप अच्छा उत्पादन कर सकते है। यह सेम लता वाला पौधा कहा जाता है। सभी सब्जियों में इस फसल का खास स्थान है। जिसकी फलियों का इस्तेमाल सब्जी, दाल और अचार तैयार करने में करते है। सेम के पत्तियों का इस्तेमाल पशुओं के चारे के जगह पर करते है। आइए इस फसल के बारे में विस्तार से बताते है।

उचित जलवायु और मिट्टी

सेम की खेती के लिए जलवायु और मिट्टी उचित रहना चाहिए। सेम की खेती करने के लिए आपको ठंडी जलवायु की जरुरत पड़ती है। सेम की खेती बिहार, एमपी, यूपी, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में बड़े स्तर पर करते है। जिसकी अच्छी पैदावार के लिए आपको दोमट चिकनी और रेतीली मिट्टी सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती है। जिसका मिट्टी का PH मान लगभग 5.0 से लेकर 6.0 के बीच होना जरुरी है।

यह भी पढ़े: मीठे पानी में रहने वाली इस मछली का पालन करके कमाओ जबरदस्त मुनाफा, देखे उत्पादन और कमाई

सेम की खेती का सही समय

सेम की खेती करने का एक सही समय होता है। सेम की खेती को आप जुलाई के महीने से लेकर सितंबर के महीने तक कर सकते है। सेम की खेती को आप जुलाई महीने से लेकर सितंबर के महीने तक सकते हैं। जिसके लिए आपको खेत को तैयार करना होगा। खेत को अच्छे से तैयार करके बुआई कर देना होगा। इस पौधों का देखभाल के साथ उचित सिंचाई और उर्वरक प्रबंधन करना होगा। इस सेम के पौधे में लगभग 120 से लेकर 150 दिनों के बाद में फल देने लग जाते है।

सेम की कई उन्नत किस्में

सेम की कई सारी उन्नत किस्मे है जैसे – रजनी, एचडी 1, पूसा सेम 3, पूसा सेम 2, जवाहर सेम 53, जवाहर सेम 79 आदि उन्नत किस्में है।

सेम की खेती करने का तरीका

सेम की खेती करने का एक तरीका होता है। सेम की खेती के लिए पहले खेत को अच्छे से तैयार करना होगा। जिसके बाद आप इसके खेत को तैयार करके 2 मीटर की चौड़ी क्यारियां बना ले। सेम की खेती करने के लिए क्यारियों के दोनों ही किनारों पर लगभग 1.5 से 2 फीट की दूरी पर लगभग 2 से लेकर 3 CM की गहराई पर लगभग 2 से लेकर 3 बीजों की बुआई करना होगा।

यह भी पढ़े: धान से भी चार गुना पैसा कमाकर देगी यह फसल, बाजार में बिकती है दामों में, जाने खेती का तरीका

इसके बाद पौधे अगर 15 से 20 CM के होते है तब एक स्वस्थ पौधा को छोड़ करके बाकी पौधे उखाड़ देना होगा। इसके पौधे को आप बांस की बल्लियों के सहारे से चढ़ा देते है। जिससे पौधे का अच्छे से विकास हो और इसका उत्पादन भी अच्छे से हो है। सेम की खेती से अच्छी कमाई और तगड़ा उत्पादन सेम की फसल का अच्छा प्रबंधन देखभाल करने से प्रति हेक्टेयर लगभग 100 से लेकर 120 क्विंटल सेम की पैदावार हो सकती है।

सेम की खेती में लागत और कमाई

सेम की खेती करके आप अच्छी कमाई कर सकते है। सेम की खेती में केवल बीज का खर्चा छोड़ के कोई भी खर्चा नहीं आता है। सेम की मार्केट में कीमत लगभग 20 रुपए से लेकर लगभग 30 रुपए तक होती है। जिसके अलावा आपको इसकी फली से दाल निकालकर भी बेच पाते हैं। इसी प्रकार आप प्रति हेक्टेयर लगभग 2 से लेकर 3 लाख रुपए कमा पायेंगे।