मुर्गी पालन करके अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि किसी सरकारी संस्था द्वारा मुर्गी पालन के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है और चूजे कहां से मिल जाएंगे-
मुर्गी पालन
मुर्गी पालन कमाई का एक अच्छा विकल्प है। कम लागत में भी मुर्गी पालन से अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। किसान चाहे तो छोटे पैमाने या फिर बड़े पैमाने पर भी मुर्गी पालन कर सकते हैं। दोनों विकल्प किसानों के पास रहता है। लेकिन किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आपको बता दे कि कई सरकारी संस्थाएं हैं, जो की मुर्गी पालन के लिए ट्रेनिंग दे रही है, तो प्रशिक्षण लेकर अगर मुर्गी पालन करेंगे तो किसी तरह के नुकसान होने से बच सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि मुर्गी पालन के लिए ट्रेनिंग और चूजे कहां पर मिलेंगे।
मुर्गी पालन के लिए ट्रेनिंग और चूजे
मुर्गी पालन करने जा रहे हैं तो बढ़िया नस्ल की मुर्गी की तलाश करें। यह देखें कि आपके क्षेत्र के अनुसार कौन सी नस्ल बढ़िया रहेगी जो उसे जलवायु में रह सके और बाजार में उसकी अच्छी कीमत भी मिल जाए। आसानी से बिक जाए। इसके अलावा मुर्गी की सेहत साफ सफाई आदि का भी ध्यान रखना चाहिए। आपको बता दे की पशु पालक अपने पास के कृषि केंद्र में संपर्क कर सकते हैं वहां पर जानकारी मिल जाएगी। राज्य पशुपालन विभाग या केंद्रीय कुक्कुट विकास संगठन में भी मुर्गी पालन से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
भारतीय कृषि अनुसंधान, कुक्कुट अनुसंधान निदेशालय हैदराबाद में भी आपको बता दे की चूजे और ट्रेनिंग भी दी जाती है। ताकि बढ़िया से मुर्गी पालन कर सके। इसके अलावा बरेली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान है। यहां केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान भी है। जहां पर चूजे दिए जाते हैं यहां पर सिर्फ चूजे ही नहीं बल्कि मुर्गी पालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है।
![](https://khetitalks.com/wp-content/uploads/2025/02/Untitled-design-2025-02-09T112152.800-1024x576.jpg)
मुर्गी की बढ़िया नस्ल
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार मुर्गी की कुछ बढ़िया नस्लों की जानकारी लीजिए-
मुर्गी पालन में कमाई नस्ल पर निर्भर करती है। फिर चाहे मुर्गी पालन हो या कुक्कुट पालन इसके लिए दो तरह की नस्ल बढ़िया रहती है। जिसमें पहली देसी या स्थानीय और दूसरी उन्नत नस्लें बेहतर होंगी। भारत में विकसित उन्नत नस्लें, स्थानीय नस्लो के मुकाबले दो से तीन गुना अधिक उत्पादन किसानों को मिल जाएगा।
- आयम सेमानी मुर्गी की बाजार में मांग अधिक देखने को मिलती है।
- श्रीनिधि मुर्गी भी अच्छी है इसका विकास तेज़ होता है। इससे 165 से 170 दिनों में अंडे मिलने लगते है।
- नर्मदा निधि मुर्गी देशी मुर्गियों से ज़्यादा अंडे देने में माहिर है। इस मुर्गी का मांस और अंडा दोनों ही स्वादिष्ट होता है। साथ ही साथ सेहत भी बढ़िया रहती है।
- कैरी निर्भीक मुर्गी भी बढ़िया है।
- ब्लैक ऑस्ट्रेलॉर्प मुर्गी अच्छी होती है। इसका मांस हजार के पार बिकता है। अंडा 15 से 20 रुपए में बिक जाता है।
मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी
मुर्गी पालन अगर छोटे पैमाने पर शुरू करना चाहते हैं तो 15 से ₹20,000 में उनकी झोपड़ी आसानी से तैयार करके उसमें मुर्गी का पालन कर सकते हैं। छोटे पैमाने पर भी मुर्गी पालन करते हैं तो भी ₹50000 तक का खर्च बैठ जाता है। बड़े पैमाने पर करना चाहते हैं तो 10 लाख रुपए की लागत आ जाती है। लेकिन आपको बता दे की मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी भी दी जा रही है। साथ ही साथ लोन भी मिल जाएगा। मुर्गी पालन में अंडा और मांस की बिक्री भी कर सकते हैं। मुर्गी पालन का कारोबार बहुत बढ़िया है। 35 से 40 दिन में भी रिटर्न मिल जाएगा।
यह भी पढ़े- मुर्गी की विदेशी नस्लों के नाम: जानिये सबसे अधिक अंडा देने वाली मुर्गी की नस्ल