खेत में सुखी पराली में आग लगाने से बेहतर है इसको ऐसे करे इस्तेमाल, मिलेंगे अनेकों फायदे

खेत में सुखी पराली में आग लगाने से बेहतर है इसको ऐसे करे इस्तेमाल। आज के समय में लोग पराली को आग के हवाले कर देते हैं लेकिन वह यह नहीं सोचते कि इससे खेत के साथ-साथ पर्यावरण को भी कितना नुकसान होता है। पर्यावरण तो दूषित होता ही है साथ ही इसे खेत की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो जाती है। जिसके चलते उत्पादन में कमी आती है और फसलों में भी नुकसान झेलना पड़ता है।

आज के समय में पराली जलाने को लेकर सरकार बहुत कड़ी कार्रवाई कर रही है जिसके चलते पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। अब ऐसे में पराली जलाना बहुत बड़ी समस्या हो चुकी है। अब ऐसे में हम आपको एक उपाय बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप पराली को बिना जलाई एक अच्छे काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

पराली जलाने के नुकसान

पराली जलाने के कई सारे नुकसान होते हैं जिसके कारण न केवल इंसान बल्कि पराली जलाने वाले खेतों पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे पहले तो खेत की उर्वरा शक्ति खत्म हो जाती है साथ ही इस प्रदूषण फैलता है जिसके चलते किसानों को सांस लेने में दिक्कत होती है और ऊपर से कई तरह के नुकसान देखने को मिलता है।

यह भी पढ़े: गेंदे के फूलों की खेती से युवक ने खड़ा कर दिया साम्राज्य, आज हो रही सालाना 5 करोड़ की कमाई

पराली का सही इस्तेमाल कैसे करें

पराली का सही इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इस बात का ज्ञान होना जरूरी है कि आप मल्चिंग तकनीकी से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं जो की बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। मल्चिंग में पॉलिथीन की जगह पर आप फसलों के अवशेष का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे कि आपको फायदे देखने को मिलते हैं।

जिससे कि पौधों में लंबे समय तक नमी देखने को मिलती है साथ ही पौधों की अच्छी ग्रोथ होती है। और लंबे समय हो जाने के बाद में इसके सड़ने और गलन से ऑर्गेनिक खाद तैयार हो जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल करने से खेत में खाद पानी का दुरुपयोग नहीं होता है। इस प्रकार आप पराली का फायदा उठा सकते हैं।

पराली से खेतों में फायदे

पराली से ऑर्गेनिक खाद तैयार हो जाता है। पराली का सही इस्तेमाल करने से खेत में उर्वरा शक्ति की बढ़ोतरी होती है। पराली एक ऐसी चीज है जिससे खेतों में अपने आप ऑर्गेनिक खाद तैयार होता है। इसके कई सारे फायदे होते हैं जिसके चलते फसल में ग्रोथ अच्छी होती है साथ ही फसल उत्पादन ज्यादा से ज्यादा देती है। पराली का सही इस्तेमाल आपकी खेतों में जान डाल देता है।

यह भी पढ़े: जीकामा फल की खेती से किसान बनेंगे धन्नासेठ, कमाई के साथ-साथ सेहत भी होगी जबरदस्त

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद

Leave a Comment