भारत का सबसे बड़ा आम 6 किलो का इस राष्ट्रीय आम महोत्सव में हुआ शामिल, जाने इसका नाम और खासियत

हाल ही में रायपुर में हुए राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम में भारत का सबसे बड़ा आम देखने को मिला, चलिए आपको इस आम के बारे में बताते हैं-

राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम

राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हुआ था। यह महोत्सव इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय संचनालय उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी प्रकृति की तरफ से समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया। जिसमें आम की 200 वैरायटी और आम से बने 56 व्यंजन का प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें भारत देश का सबसे बड़ा आम भी देखने को मिला, जो की 6 किलो तक का होता है।

भारत का सबसे बड़ा आम

आम का सीजन चल रहा है, जिसमें हाल ही में भारत का सबसे बड़ा आम देखने को मिला, जो की राष्ट्रीय आम महोत्सव कार्यक्रम, रायपुर में देखने को मिला। भारत के सबसे बड़े आम का नाम हाथीझूल आम है जो कि छत्तीसगढ़ के बस्तर और बीजापुर में देखने को मिलता है।

इसका वजन 1 किलो से लेकर 6 किलो तक रहता है। हाथीझूल आम की दूसरी वैरायटी भी है, जिसका नाम हाथी पांव है जो की 1.5 किलो से लेकर 2 किलो तक का होता है। हाथीझूल आम देसी किस्म के आम होते हैं, चलिए इसके बारें में जानते हैं नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार-

यह भी पढ़े- बकरी पालन के लिए 54 हजार रु अनुदान दे रही सरकार, सिर्फ 10% के खर्चे में छोटे जानवर से होंगे रईस, जानिए पात्रता

  • हाथीझूल का आकार हाथी के झूलने के जैसे दिखाई देता है। जिससे इसका नाम यह पड़ा।
  • यह आम खाने के अलावा अचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • इससे कई तरह के व्यंजन बनाए जा सकते हैं।
  • यह आम खाने में स्वादिष्ट होता है।
  • यह आम जून के अंत तक हरा ही रहता है।
  • यह आम पकने का समय अगस्त होता है। यानी कि यह आम का सीजन खत्म होने के बाद भी खाने को मिलता है।
  • हाथीझूल आम बड़े आकार के आम में गिना जाता है।

हाथीझूल आम को अभी जीआई टैग नहीं मिला है। लेकिन जल्दी वहां के लोग इसे जीआई टैग दिलाने का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि यह बस्तर और बीजापुर में देखने को मिलता है इसलिए इसे जीआई टैग मिलना चाहिए। बता दे कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर आदि जगहों में इस आम को देखा गया है, इसे कई तरह के इनाम भी मिल चुके हैं।

यह भी पढ़े- किसानों को फ्री में बीज मिल रहे हैं, सरकारी मान्यता प्राप्त बीजों से करें उन्नत खेती, 4 दस्तावेजों के साथ इस विभाग अधिकारी से करें संपर्क

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद 

Leave a Comment