धान के किसानों पर यह राज्य सरकार हुई मेहरबान, MSP बढ़ाकर कर दी 3189 रुपए प्रति क्विंटल, जानिए किसे मिल रहा तोहफा

On: Thursday, November 6, 2025 11:00 AM
धान की MSP में बढ़ोतरी

राज्य सरकार ने धान के किसानों को उपहार देते हुए MSP में बढ़ोतरी की है, जिसमें सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3169 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की MSP ₹3189 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।

धान की MSP में बढ़ोतरी

धान की MSP में पिछले साल की तुलना में इस साल 69 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ोतरी हुई है। लेकिन यह खुशखबरी ओडिशा राज्य सरकार ने किसानों को दी है। ओडिशा में सरकार ने खरीफ 2025-26 मार्केटिंग सीजन के लिए धान की MSP बढ़ा दी है, जिसमें सामान्य धान की MSP ₹3169 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान की MSP ₹3189 रुपए प्रति क्विंटल है। इस तरह धान के किसानों को इस साल अधिक कीमत मिलेगी। लेकिन यहां पर कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं, तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।

धान की खरीदी की 2 कैटेगरी निर्धारित

धान खरीदी की दो कैटेगरी निर्धारित की गई हैं, जिसमें धान की किस्म को उसकी लंबाई और चौड़ाई के अनुपात के आधार पर बांटा जाएगा। इसमें कहा गया है कि जिन धानों का अनुपात 2.5 से ज्यादा होगा, उन्हें ग्रेड-ए में रखा जाएगा। वहीं जिनका अनुपात 2.5 से कम होगा, उन्हें सामान्य धान की श्रेणी में रखा जाएगा, जिसकी कीमत ग्रेड-ए धान से कम होती है। इसके अलावा और भी कुछ नियम और शर्तें रखी गई हैं, तो चलिए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

धान की गुणवत्ता उच्च बनाने के लिए शर्तें

धान की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए यह जरूरी है कि धान सुखा हुआ, साफ-सुथरा हो और उसका रंग व आकार समान होना चाहिए। इसके अलावा धान से किसी तरह की दुर्गंध नहीं आनी चाहिए, न ही उसमें कीड़े या फफूंदी होनी चाहिए। तभी किसानों को उसकी अच्छी कीमत मिलेगी। धान में जहरीले तत्वों वाले बीजों की भी मात्रा निर्धारित की गई है जैसे, धतूरा के बीज 0.25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए और आकरा प्रजाति के बीज 0.2 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए। अगर यह मात्रा अधिक हुई, तो धान की गुणवत्ता खराब होगी।

बताया जा रहा है कि सैंपलिंग BIS (IS:14818-2000) मापदंड के आधार पर की जाएगी, ताकि किसानों को धान का सही भाव मिल सके। इस तरह, धान की बिक्री करने से पहले उसकी अच्छी तरह सफाई कर लेना भी ज़रूरी है।

यह भी पढ़े- MP में धान-गेहूं की MSP में खरीदी पर सीएम ने कहा- ”हम कर्ज में डूबे हैं” और केंद्र को लिखा पत्र, जानिए कैसे होगी अनाज की खरीदी