इस सब्जी की खेती बहुत ज्यादा अच्छी मानी जाती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा मात्रा में होती है इसकी खेती में खर्चा ज्यादा नहीं होता है तो चलिए जानते है कौन सी सब्जी की खेती है।
मई में खाली खेत में छींट दें इस सब्जी के बीज
लौकी की ये किस्म खेती के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी साबित होती है इसकी खेती से न केवल ज्यादा उपज मिलती है बल्कि इसकी डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में अधिक होती है ये किस्म कई रोगों के प्रति प्रतिरोधी भी होती है। इसकी फसल में कीट रोग लगने का खतरा बेहद कम होता है। आप लौकी की इस किस्म की खेती बहुत जबरदस्त कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है ताइवान लौकी की खेती की ये लौकी की एक उन्नत किस्म है ये लौकी अपनी उच्च पैदावार और अच्छी गुणवत्ता के लिए जानी जाती है।

ताइवान लौकी की खेती
अगर आप ताइवान लौकी की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती से सम्बंधित जानकारी होनी चाहिए जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं होगी। ताइवान लौकी की खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु उपयुक्त होती है इसकी खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे अच्छी होती है इसके पौधे इस किस्म के बीज द्वारा लगाए जाते है इसकी बुवाई के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। बुवाई के बाद इसकी फसल करीब 60 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप ताइवान लौकी की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक एकड़ में ताइवान लौकी की खेती करने से करीब 160-180 क्विंटल तक की पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से 2 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ताइवान लौकी की खेती बहुत मुनाफे वाली साबित होती है ये लौकी की उच्च उपज देने वाली लोकप्रिय किस्म है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद













