इस फसल की खेती किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब अधिक मात्रा में होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।
फायदे का सौदा है इस फसल की खेती
सोयाबीन की ये किस्म की खेती बहुत लाभकारी होती है क्योकि इसकी डिमांड बाजार में खूब होती है इसमें तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है सोयाबीन की ये किस्म मूंग येलो मोजेक वायरस के लिए प्रतिरोधी और चारकोल रॉट के लिए मध्यम प्रतिरोधी होती है आप इसकी खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है। हम बात कर रहे है सोयाबीन की NRC 128 किस्म की खेती की ये सोयाबीन की उच्च उपज देने वाली एक लोकप्रिय किस्म है तो चलिए इसकी खेती के बारे में जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप सोयाबीन की NRC 128 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए जिसे खेती के समय आपको कोई परेशानी नहीं होगी। सोयाबीन की NRC 128 किस्म की खेती के लिए 15 जून से 5 जुलाई के बीच का समय उपयुक्त होता है इसकी बुवाई से पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। एक हेक्टेयर में बुवाई के लिए 65-75 किलोग्राम बीज पर्याप्त होते है। इसकी खेती में जैविक कीटनाशक का काम करना चाहिए बुवाई के बाद सोयाबीन की NRC 128 किस्म की फसल करीब 105 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।
कितनी होगी कमाई
अगर आप सोयाबीन की NRC 128 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में सोयाबीन की NRC 128 किस्म की खेती करने से करीब 25 क्विंटल की पैदावार मिलती है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है। ये सोयाबीन की एक उच्च पैदावार देने वाली किस्म है। इसकी खेती किसानों के लिए लाभकारी साबित होती है।

नमस्ते दोस्तों, मैं नंदिनी । पिछले 2 साल से पत्रकारिता में काम कर रही हूं और अलग-अलग विषयों पर लिखना मुझे बहुत पसंद है। खासतौर पर खेती, बागवानी और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मेरी गहरी रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि आपको सच्ची और सही जानकारी दे सकूं, ताकि आप इन विषयों को अच्छे से समझ सकें। अगर आप भी इन जरूरी और दिलचस्प बातों को जानना चाहते हैं, तो जुड़े रहें https://khetitalks.com/ के साथ। धन्यवाद