छोटे किसान फरवरी-मार्च में मुनाफे वाली फसल लगाना चाहते हैं, जिसमें खर्चा कम आये, लेकिन गर्मियों में अच्छी कीमत मिल जाए तो आइये उसके बारे में बताते हैं।
ककड़ी की खेती
गर्मी के मौसम में ककड़ी के डिमांड बढ़ जाती है, और कीमत भी ज्यादा मिलती है। अगर किसान सही समय पर ककड़ी की खेती कर लेते हैं तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। फरवरी मार्च में ककड़ी की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है, जो किसान छोटे हैं, खर्चा कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। लेकिन आपको सही वैरायटी का चयन करना होगा। तो आइये यहां पर दो उन्नत किस्म की जानकारी देते हैं जो की 200 क्विंटल तक उत्पादन देती हैं।
ककड़ी की उन्नत किस्में
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार दो ककड़ी की उन्नत किस्म की जानकारी दी जा रही है जिससे उत्पादन ज्यादा मिलता है, और उनकी गुणवत्ता भी बढ़िया होती है।
- अर्का शीतल ककड़ी के एक ऐसी किस्म है जो की एक हेक्टर में 200 क्विंटल से ज्यादा उत्पादन दे सकती है। अगर सही प्रबंधन से इसकी खेती की जाए तो। इस किस्म तैयार होने में 80 से 90 दिन का समय लगता है और का शीतल ककड़ी हल्की पीली होती है, और लंबाई 1 फीट तक होती है। जिससे इसकी अच्छी कीमत किसान प्राप्त कर सकते हैं।
- पंजाब स्पेशल ककड़ी की एक बढ़िया वैरायटी है। जिसका रंग हल्का पीला होता है। एक हेक्टर में 200 क्विंटल इससे उत्पादन किसान प्राप्त कर सकते हैं। पंजाब स्पेशल उत्तरी भारत राज्यों के लिए बेहतर वैरायटी मानी जाती है। जिसकी लंबाई 1 फीट से ज्यादा ही होती है। अगर जल्दी पकने वाली वैरायटी की तलाश में है तो पंजाबी स्पेशल लगा सकते हैं। यह 90 से 95 दिन में तैयार हो जाती है। अधिक गर्मी सहन करने की क्षमता रखती है। यह उच्च पैदावार वाली किस्में मानी जाती है।
यह भी पढ़े- किसान मौके पर मारे चौका, फरवरी में करें इन सब्जियों की खेती, होगी 5 गुना कमाई, जानिये कैसे

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












