अवैध खाद का हुआ खेल खत्म, सरकार को मिली बड़ी जीत, किसान बाल-बाल बचे, आइये जानते है कहा अवैध खाद हुआ जब्त-
अवैध खाद हुआ जब्त
किसानों के लिए हो रही थी बड़ी साजिस। सरकारी अधिकारीयों को मिली बड़ी जीत। किसान बच गए, अगर उनतक यह नकली खाद पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान होता। बता दे कि अवैध खाद मिलने पर 4 लोगों पर नौगांव थाना में एफआईआर दर्ज हुआ है।कलेक्टर के निर्देशन में कृषि एवं पुलिस विभाग ने की कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार हैवी ट्रक क्रमांक यू.पी.58 ए.टी. 0995 जब्त किया गया है।
अवैध खाद और डी.ए.पी. इफको खाली बोरियां हुई जब्त
इस छापे में कच्चा माल अवैध खाद और डी.ए.पी. इफको खाली बोरियां व बोरी पैकिंग की मशीन बहुत कुछ मिला है। जिससे किसानों को फसाया जाता। इसमें कच्चा माल अवैध खाद की 240 बोरियां, भारत डी.ए.पी. इफको कि 300 खाली बोरियां व बोरी पैकिंग की मशीन जब्त की गई है। जिसमें उपसंचालक कृषि डॉ आर.के. सिंह ने बताया कि ग्राम मुड़वारा विकासखंड नौगांव में काला दानेदार सफेद बोरी एवं भारत डीएपी इफको कंपनी की प्रिंटेड 300, पैकिंग मशीन मय वाहन मिला है। जिसपर अब जांच होगी।

जब्त माल की कीमत लाखो रु आंकी गई
इस छापे में सरकारी अधिकारीयों को बड़ी सफलता मिली है। इसमें कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अवैध खाद परिवहन पर पकड़े गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें जब्त ट्रक और सामग्री की अनुमानित कीमत 13 लाख 24 हजार आंकी गई है।
जिसमें जानकारी यह मिल रही की एफआईआर अजय कुमार ग्राम पतारी रार कानपुर उ.प्र., उपदेश कुशवाहा ग्राम मुड़वारा नौगांव, शैलेन्द्र पाराशर ग्राम बरा नौगांव और वीरेंद्र द्विवेदी ग्राम खेरा कसार जुझारनगर के विरुद्ध थाना नौगांव में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस तरह अब जांच के बाद कार्यवाही होगी।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद












