खेती से छापना है अंधाधुन पैसा तो करें इस फसल की बुआई, दिन दूनी डबल ट्रिपल होगी चौंका देने वाली कमाई

On: Sunday, October 19, 2025 10:24 AM

इस फसल की खेती से बहुत शानदार कमाई देखने को मिलती है क्योकि ये साल में सिर्फ कुछ ही महीने बाजार में मिलती है। तो आइये इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

अक्टूबर में इस फसल की करें खेती

शकरकंद एक महत्वपूर्ण कंद वाली फसल है इसे मीठे आलू भी कहते है। शकरकंद की खेती के लिए आज हम आपको बहुत अच्छी उपज देने वाली किस्म के बारे में बता रहे है ये किस्म मार्केट में जल्दी बिक जाती है क्योकि ये पोषक तत्व से भरपूर उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली होती है। इसके कंद में लगभग 33% शुष्क पदार्थ, 20% स्टार्च और 2.9% चीनी होती है। ये किस्म किसानों के बीच लोकप्रिय है। शकरकंद की इस किस्म का नाम श्री भद्रा है ये शकरकंद की एक उन्नत जल्दी पकने वाली किस्म है।

शकरकंद की श्री भद्रा किस्म

शकरकंद की खेती के लिए श्री भद्रा किस्म का चयन करना किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होता है इसकी बुआई अक्टूबर के महीने में करना उचित होता है इसकी खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे आदर्श होती है। जिसका pH मान 5.8 से 6.8 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए 20°C से 30°C तापमान आदर्श होता है। इसकी खेती के लिए पौधे तैयार करने के लिए 20–25 सेमी लंबी बेलों से रोपाई करना चाहिए 4–5 गांठों वाली बेलों का चयन और रोपाई की दूरी 60 × 30 सेमी रखना चाहिए। इसकी खेती में कम्पोस्ट खाद का उपयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद शकरकंद की श्री भद्रा किस्म लगभग 90 से 100 दिन में तैयार हो जाती है।

उत्पादन क्षमता

शकरकंद की श्री भद्रा किस्म मार्केट में बहुत डिमांडिंग होती है इसकी उपज क्षमता अन्य किस्मों से अधिक होती है एक हेक्टेयर में शकरकंद की श्री भद्रा किस्म की खेती अच्छी देखभाल के साथ करने से लगभग 250 से 300 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है आप इसकी खेती से लाखों का मुनाफा कमा सकते है इसकी खेती में लागत कम आती है। अक्टूबर के महीने में इसकी खेती जरूर करना चाहिए।

ये भी पढ़े वजनदार दानों वाली गेहूं की ये किस्म लगाएं, प्रति हेक्टेयर 73 क्विंटल उपज पाएं मार्केट में बिकेगी खूब, जाने खास बात