पत्तागोभी की ये वैरायटी कम दिन में तैयार हो जाती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है क्योकि ये एक उच्च गुणवत्ता वाली होती है तो आइये जानते है कौन सी किस्म है।
कम दिन-कम लागत में करनी है लाखों की कमाई
पत्तागोभी की खेती करने वाले किसानों के बीच पत्तागोभी ये किस्म बहुत लोकप्रिय होती है। इस किस्म की एक पत्तागोभी का वजन आमतौर पर 1.5 से 2 किलोग्राम तक होता है इसकी मांग बाजार में सालभर बहुत अधिक होती है क्योकि इसका उपयोग चाइनीज व्यंजन बनाने में बहुत ज्यादा अधिक होता है। इसका स्वाद खाने में बहुत लाजवाब होता है और इसमें पोषक तत्व भी बहुत ज्यादा होते है हम बात कर रहे है पत्तागोभी की प्राइड ऑफ इंडिया किस्म की खेती की ये पत्तागोभी की एक उन्नत और जल्दी पकने वाली किस्म है।

पत्तागोभी की प्राइड ऑफ इंडिया किस्म
पत्तागोभी की प्राइड ऑफ इंडिया किस्म की खेती के लिए उचित जल धारण क्षमता वाली उपजाऊ, हल्की दोमट मिट्टी सबसे अति उत्तम होती है। इसकी खेती के लिए खेत की अच्छी तरह से जुताई करना चाहिए और मिट्टी में 20-30 टन गोबर की खाद प्रति हेक्टेयर डालना चाहिए। पत्ता गोभी के इस किस्म के बीज को नर्सरी में बोया जाता है। 25-30 दिनों में पौधे रोपाई के लिए तैयार हो जाते है पौधों को 45 x 45 सेमी की दूरी पर मेड़ों पर रोपना चाहिए। बुआई के बाद पत्तागोभी की प्राइड ऑफ इंडिया किस्म की फसल करीब 2 से 2.5 महीने के अंदर कटाई के लिए तैयार हो जाती है।
उत्पादन क्षमता
पत्तागोभी की प्राइड ऑफ इंडिया किस्म की खेती से बहुत ज्यादा उत्पादन होता है ये किस्म मार्केट में हाथों हाथ बिक जाती है एक हेक्टेयर में पत्तागोभी की प्राइड ऑफ इंडिया किस्म की खेती करने से लगभग 20-29 टन का उत्पादन मिलता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई कर सकते है। पत्तागोभी की प्राइड ऑफ इंडिया किस्म की बहुत मुनाफे वाली साबित होती है। इसलिए इसकी खेती जरूर करना चाहिए।