इस सब्जी की अगेती खेती बहुत मुनाफे वाली होती है क्योकि इसकी डिमांड और कीमत दोनों ही बाजार में बहुत अधिक होती है तो आइये इसकी खेती के बारे में अच्छे से जानते है।
अगस्त में करें इस सब्जी की बुआई
फूलगोभी की अगेती खेती किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है लेकिन इसकी खेती में अच्छी पैदावार के लिए अच्छी उन्नत वैरायटी का चयन करना महत्वपूर्ण काम होता है आज हम आपको फूलगोभी की एक ऐसी किस्म के बारे में बता रहे है जो सफेद सड़न और काला दाग रोग के प्रति प्रतिरोधी होती है। इसमें उच्च गुणवत्ता होने के कारण इसकी कीमत भी बाजार में अच्छी मिलती है। हम बात कर रहे है फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की खेती की ये फूलगोभी की एक अगेती लोकप्रिय किस्म है। ये किस्म जल्दी तैयार हो जाती है।

फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म
अगर आप फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में कुछ जरुरी जानकारी होनी चाहिए जिससे खेती करने में कोई दिक्कत नहीं होती है। फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की नर्सरी अगस्त के महीने में तैयार करना अच्छा माना जाता है। फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की खेती के लिए अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ और रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है। मिट्टी का pH मान 6-7 के बीच होना चाहिए। इसकी खेती के लिए पहले खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए और गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी खेती के लिए 25-30 दिन के पौधों को खेत में रोपाई के लिए उपयोग करना चाहिए। बुवाई के बाद फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की फसल करीब 70 दिनों में तैयार हो जाती है।
कितनी हो सकती है पैदावार
फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की खेती करने से बहुत जबरदस्त बंपर पैदावार देखने को मिलती है एक हेक्टेयर में फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की खेती करने से लगभग 44 टन तक उत्पादन होता है आप इसकी खेती से 4 से 5 लाख रूपए की कमाई आराम से कर सकते है ये फूलगोभी की एक बंपर पैदावार देने वाली अगेती किस्म है। इसकी खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा साबित होती है। इसलिए फूलगोभी की पूसा शक्ति किस्म की खेती जरूर करनी चाहिए।