कम लागत में करनी है मुनाफेवाली खेती, तो किसान भाई शुरू करें जीरे की ये किस्म खेती 120 दिनों में होगी तैयार देगी बंपर पैदावार, जाने नाम

On: Friday, January 31, 2025 10:17 AM
कम लागत में करनी है मुनाफेवाली खेती, तो किसान भाई शुरू करें जीरे की ये किस्म खेती 120 दिनों में होगी तैयार देगी बंपर पैदावार, जाने नाम

जीरे की ये किस्म बेहद लाभकारी और मुनाफेवाली साबित होती है इसकी खेती में बहुत कम लागत आती है और बहुत जबरदस्त कमाई होती है तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानते है कौन सी किस्म है।

कम लागत में मुनाफेवाली खेती

भारतीय घरों में रोजाना जीरे का इस्तेमाल खाना बनाने में कई प्रकार से होता है जीरे की डिमांड बाजार में सालभर खूब ज्यादा मात्रा में रहती है। आज हम आपको जीरे की एक ऐसी किस्म की खेती के बारे में बता रहे है जो कम दिनों में बहुत ज्यादा उत्पादन देने वाली होती है इसकी खेती में ज्यादा खर्चा नहीं आता है। आप जीरे की इस किस्म की खेती से बहुत शानदार कमाई कर सकते है हम बात कर रहे है जीरे की आरजेड 19 किस्म की खेती की ये जीरे की एक उन्नत किस्म है। इसकी खास बात ये है की इसमें उखटा, छाछिया, और झुलसा जैसे रोग लगने की संभावना कम होती है तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

यह भी पढ़े फरवरी के महीने में गन्ने की ये किस्म लगाएं, कम लागत में लाखों का मुनाफा कमाएं, जाने बसंत ऋतु में बुवाई का बेस्ट तरीका

कैसे करें खेती

अगर आप जीरे की आरजेड 19 किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पहले अच्छे से जानना होगा जिससे आपको खेती करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। जीरे की आरजेड 19 किस्म की खेती के लिए जल निकास वाली हल्की और दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसकी बुवाई से पहले खेत को अच्छी तरह से जुताई करके तैयार कर लेना चाहिए। इसकी खेती में गोबर की खाद का इस्तेमाल जरूर करें। बुवाई के बाद जीरे की आरजेड 19 किस्म की फसल करीब 120-125 दिनों में पककर तैयार हो जाती है।

कितनी होगी कमाई

अगर आप जीरे की आरजेड 19 किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त उत्पादन के साथ बंपर कमाई देखने को मिलेगी क्योकि इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है। एक एकड़ में जीरे की आरजेड 19 किस्म की खेती करने से करीब 10 से 11 क्विंटल तक पैदावार होती है। आप इसकी खेती से करीब 1.5 से 2 लाख रूपए तक की कमाई आराम से कर सकते है। जीरे की आरजेड 19 किस्म की खेती बहुत लाभकारी साबित होती है।

यह भी पढ़े Gardening tips: फरवरी में घर में जरूर लगाएं ये 3 फूल के पौधे, सुगंधित फूल की खुशबू से महक उठेगा पूरा घर, कम देखभाल में भी खिलेंगे ढेरों फूल

Leave a Comment