लौकी की ये किस्म खेती के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी साबित होती है इसकी डिमांड बाजार में बहुत होती है तो चलिए जानते है कौन सी किस्म है।
लौकी की इस किस्म की करें बुआई
लौकी की खेती के लिए उच्च गुणवत्ता वाली इस किस्म का चयन करना बहुत फायदेमंद साबित होता है ये किस्म अधिक पैदावार देने के लिए जानी जाती है। इस किस्म की लौकी गोल आकार की और गहरे हरे रंग की होती है। जो खाने में बहुत मुलायम और स्वादिष्ट होती है। लोग इसका सेवन करना बहुत पसंद करते है। हम बात कर रहे है लौकी की अर्का गंगा किस्म की खेती की ये लौकी की एक संकर उन्नत, मजबूत हाइब्रिड किस्म है। तो चलिए इसकी खेती के बारे में विस्तार से जानते है।

कैसे करें खेती
अगर आप लौकी की अर्का गंगा किस्म की खेती करना चाहते है तो आपको इसकी खेती के बारे में पहले अच्छे से जानना होगा जिससे खेती के समय कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लौकी की अर्का गंगा किस्म की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है। इसकी बुवाई से पहले खेत को अच्छे से जोतकर कर तैयार करना चाहिए और मिट्टी में गोबर की खाद डालनी चाहिए। इसकी बुवाई के लिए 2-3 मीटर की दूरी पर कुंड बनना चाहिए और 3.0 x 1.0 मीटर की दूरी पर पौधों को लगाना चाहिए पौधों के बीच 1.0-1.5 मीटर की दूरी रखनी चाहिए। बुवाई के बाद लौकी की अर्का गंगा किस्म की फसल करीब 55 से 65 दिन में तैयार हो जाती है।
कितनी होगी उपज
अगर आप लौकी की अर्का गंगा किस्म की खेती करते है तो आपको इसकी खेती से बहुत जबरदस्त कमाई और पैदावार देखने को मिलेगी एक हेक्टेयर में लौकी की अर्का गंगा किस्म की खेती करने से करीब 58 टन तक उत्पादन हो सकता है आप इसकी खेती से लाखों रूपए की कमाई आराम से कर सकते है। ये लौकी की एक उपज देने वाली किस्म है। इसकी खेती जरूर करनी चाहिए।