ये लिक्विड खाद गुलाब मोगरे के पौधे में फूलों की संख्या को बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है इसमें कई पोषक तत्व के गुण बहुत ज्यादा होते है जो पौधे में फूल कलियों की उपज को बढ़ाते है तो चलिए जानते है कौन सी चीज पौधे को देनी है।
गुच्छों में फूलों से लद जाएगी पौधों की डाल
अक्सर गुलाब मोगरा के पौधे में फूलों की पैदावार बहुत कम देखने को मिलती है और फूलों का साइज भी काफी छोटा होता है और कभी कही तो फूलों की कलियों में कीड़े लगने लगते हैइन सभी समस्याओं के लिए आपको पौधे को अलग अलग फर्टिलाइजर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी आज हम एक ऐसे लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे जो पौधों में अनगिनत समस्याओं का एक उपाय होता है ये फर्टिलाइजर आपको मार्केट में आसानी से मिल जायेगा। तो चलिए जानते है कौन सा फर्टिलाइजर है।

गुलाब मोगरा के पौधे में डालें ये चीज
गुलाब मोगरा के पौधे में डालने के लिए हम आपको सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे है ये पौधों के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उर्वरक है। ये गुलाब मोगरा के पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देता है मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है और पौधों को रोगों कीड़ों से बचाता है। इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटेशियम, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते है पौधे में फूलों की संख्या और साइज को दोगुना करते है। सीवीड फर्टिलाइजर पौधों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और उन्हें विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बचाता है। ये फर्टिलाइजर आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसका उपयोग गुलाब मोगरा के अलावा भी दूसरे पौधों में कर सकते है।
कैसे करें उपयोग
गुलाब मोगरा के पौधे में सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर का उपयोग बहुत ज्यादा उपयोगी और गुणकारी साबित होता है इसका उपयोग करने के लिए आपको मात्र एक लीटर पानी में 2ml सीवीड लिक्विड फर्टिलाइजर को घोलना है और गुलाब मोगरा के पौधे की मिट्टी में इस फर्टिलाइजर को डालना है जिससे पौधे को भरपूर पोषण मिलेगा और पौधे में फूल बड़े और अनगिनत आएंगे। इसका उपयोग आप पौधे में एक महीने में एकबार कर सकते है।