किसान को खाद-बीज के पैसे इस योजना से सीधे मिले तो मुस्कुराकर किया PM का धन्यवाद, जानिये किसानों के लिए सरकारी योजना का नाम

On: Thursday, August 21, 2025 9:00 AM
पीएम किसान योजना का फायदा कैसे उठाएं

किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिसके तहत उन्हें खाद, बीज और खेती के अन्य खर्चों के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। तो चलिए जानते हैं इसका लाभ कैसे उठाएं।

किसानों के लिए सरकारी योजना

किसानों के लिए केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे उनकी आर्थिक मदद की जाती है। इन्हीं योजनाओं के बारे में हम किसानों को समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं।

आज हम बात कर रहे हैं केंद्र सरकार की उस योजना की, जिसके तहत किसानों को खाद और बीज यानी खेती के खर्चे के लिए पैसे दिए जाते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की वह योजना है, जिसके तहत किसानों को हर साल ₹6000 मिलते हैं। हाल ही में इसकी ₹2000 की किस्त किसानों को मिली है। साल में तीन बार किसानों को ₹2000-₹2000 करके तीन किस्तें दी जाती हैं।

हाल ही में एक वीडियो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें एक किसान प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते नजर आ रहे हैं।

किसान ने किया पीएम का धन्यवाद

नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे में बता रहे हैं और पीएम को धन्यवाद करते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- पशुपालको को मिला 5 लाख रु जीतने मौका, सरकार से पुरस्कार के साथ सम्मान बटोरे, जानें किसके हाथ आएगा गोपाल रत्न पुरस्कार 2025

पीएम किसान योजना का फायदा कैसे उठाएं

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होता है। इसके लिए उनके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, जमीन के कागज़ और बैंक खाता जैसे दस्तावेज होने चाहिए।

किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां “Farmer Corner” में New Farmer Registration का विकल्प दिखाई देता है, जिसमें आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन किया जा सकता है। मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करके किसान योजना का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े- मध्य प्रदेश बनेगा दूध की राजधानी, पशुपालकों को मिलेगी 10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, गाय का दूध खरीदेगी सरकार

Leave a Comment