लहसुन स्टोर करने का यहां पर आपको सरल और बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे लंबे समय तक लहसुन नहीं सुखेगी ना ही कीट फंगस की समस्या आएगी-
लहसुन में कीट और फंगस की समस्या
लहसुन इस समय किसान खेत से निकाल रहे हैं जिसकी वजह से लहसुन की कीमत भी कम देखने को मिल रही है। लेकिन कुछ ही महीने में लहसुन की कीमत बढ़ सकती है। ऐसे में कुछ लोग लहसुन खरीद कर स्टोर कर लेते हैं। किसान भी इस समय लहसुन का भंडारण करते हैं। कुछ किसान बेचने के लिए तो कुछ अपने इस्तेमाल बस के लिए लहसुन की खेती करते हैं। लहसुन का भंडारण अगर सही तरीके से किया जाए तो 6 महीने से लेकर 1 साल, 2 साल तक लहसुन को सुरक्षित रखा जा सकता है।

हमने पिछली बार आपको लहसुन स्टोर करने के कुछ तरीके बताए थे और आगे भी आपको इसके तरीके बताते रहेंगे। तो चलिए जानते हैं आज लहसुन स्टोर करने का क्या जुगाड़ है। जिससे लंबे समय तक लहसुन में कीट, फंगस नहीं लगेगा। क्योंकि लहसुन स्टोर करते समय कुछ बातों को अगर अनदेखा कर दिया जाए तो उसमें कीट लगने लगते हैं, फंगस की समस्या भी आ जाती है। जिससे लहसुन खराब हो जाती है, इस्तेमाल के लिए नहीं बचती।
लहसुन स्टोर करने का जुगाड़
नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार जानिए लहसुन को स्टोर कैसे करें, जिससे वह जल्दी खराब ना हो-
- अगर बाजार से लहसुन खरीद कर स्टोर कर रहे हैं, तो नई लहसुन खरीदें। जिसमें देसी वैरायटी का चयन करेंगे ज्यादा अच्छा होगा। देसी वैरायटी एक दो कली में भी सब्जी का स्वाद बदल जाता है।
- इसके बाद लहसुन को आप साफ कर लीजिए, उसमें मिट्टी लगी है, जड़ लगा है तो उसे हटा दीजिए। ऊपर के छिलकों को भी हटा दीजिए। अगर लहसुन में कोई कली ऊपर की मरी हुई है, सूख गई है तो उसे भी हटा देना चाहिए। क्योंकि कुछ समय बाद उसमें कीट लग जाते हैं।
- इसके बाद लहसुन को रखने के लिए बांस की टोकरी का इस्तेमाल करें। लकड़ी की टोकरी बहुत ही बढ़िया होती है। इसमें छेद होते हैं जिससे हवा अंदर आती है। फंगस नहीं लगता है।
- इसके बाद उसमें हम एक मुट्ठी सूखी लाल मिर्च डाल दीजिए, फिर लहसुन डाल दीजिए। फिर सूखी लाल मिर्च बिखेर कर वापस से लहसुन डाल दीजिए। यानी कि आपको परत लगाना है। 4-5 लाल मिर्च हर परत में डाल देनी है। लाल मिर्च तीखी होती है जिससे कीट नहीं लगते हैं। टोकरी को इसी तरह भर देना है।
- इसके बाद आपको सीधे जमीन पर टोकरी को नहीं रखनी है, किसी स्टैंड के ऊपर रखें। जिससे जमीन से थोड़ा ऊपर रहे।
- जिस जगह पर तापमान लगभग 30 डिग्री का हो वहां पर रखें और हवा आती जाती हो।