गमले में जुकिनी कैसे उगाएँ और इसमें कितना समय लगेगा और इसके क्या फायदे हैं, आइए जानते हैं –
गमले में जुकिनी लगाने के फायदे
जुकिनी को एक विदेशी सब्ज़ी कह सकते है, लेकिन आप इसे घर पर आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए ज़्यादा जगह की ज़रूरत नहीं होती, इसे गमले में लगा सकते हैं और अलग से कोई खर्चा भी नहीं, बस इसके बीज मंगाने होंगे, जो घर बैठे ऑनलाइन मँगवाए जा सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है और यह बहुत पौष्टिक भी होता है।
इसे बालकनी और छत पर गमले में लगाया जा सकता है, जिसमें लगभग 40 से 50 दिन लगेंगे। इसमें कई तरह के फाइबर, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पोटैशियम होते हैं। आप इस पौधे को बिना किसी रासायनिक दवा का इस्तेमाल किए घर पर लगा सकते हैं, जिससे पड़ोसी भी प्रभावित होंगे, तो आइए जानते हैं इसे कैसे लगाएँ।
गमले में जुकिनी कैसे बोएँ
नीचे दिए गए बिंदुओं के अनुसार गमले में जुकिनी लगाने का आसान तरीका जानें –
- गमले में जुकिनी लगाने के लिए एक बड़ा गमला लेना चाहिए, जैसे 14 या 16 इंच गहरा और चौड़ा गमला।
- मिट्टी की बात करें तो अगर आपके बगीचे की मिट्टी उपजाऊ है, तो उसका इस्तेमाल कर सकते हैं, नहीं तो गोबर की खाद, कोकोपीट और थोड़ी सी रेत मिलाकर अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी तैयार कर सकते हैं।
- फिर उसमें बीज बोएँ। उन्हें लगभग 1 इंच की गहराई पर भी लगा सकते हैं या फिर मिट्टी खोदकर उसमें बीज छिड़ककर, मिट्टी मिला सकते हैं।
- फिर आपको इस गमले को 5 से 6 घंटे धूप वाली जगह पर रखना है।
- मिट्टी को नम रखें।
- लगभग एक हफ्ते में बीज अंकुरित हो जाते हैं और जब फल 6 से 8 इंच के हो जाएँ, तो आप उन्हें तोड़ सकते हैं।
- लेकिन बरसात के मौसम में इसे लगाया जा रहा हो, तो ध्यान रखें कि कीड़ों का प्रकोप बहुत अधिक होता है, इसलिए आपको इसे कीड़ों से बचाना चाहिए, जिसके लिए आप जैविक कीटनाशकों का छिड़काव भी कर सकते हैं।
- रोपण के सही समय के बात की जाए तो इसे मार्च से जून और अगस्त से अक्टूबर के बीच लगा सकते हैं। सर्दियों और बरसात के मौसम में इसकी वृद्धि धीमी होती है।
यह भी पढ़े- मक्के की फसल को कच्चा चबा जायेगा ये कीट, उत्पादन घटने से बचाने के लिए 4 मिली यह दवा खेत में स्प्रे करें