किसानों का 90 फीसदी खर्चा बचा रहा है ₹1 का शैंपू, बैगन जैसी फसलों को कीटो से मिलती है मुक्ति, जानिए कब-कैसे करें इस्तेमाल

On: Monday, November 24, 2025 6:01 AM
शैंपू का इस्तेमाल कीटनाशक की तरह कैसे करें

बैगन की फसल पर अब आपको बाजार से कीटनाशक खरीद कर छिड़कना नहीं पड़ेगा। ₹1 के शैंपू का पाउच आपको कीटों से छुटकारा दिलाएगा।

कीटनाशक का खर्चा कैसे बचाएं

खेती में कई तरह के खर्च आ गए हैं, जिसमें समय के साथ अनेक प्रकार के कीटों से भी किसानों को लड़ना पड़ रहा है। उनसे छुटकारा पाने के लिए बाजार से महंगे कीटनाशक खरीद कर छिड़कना पड़ रहा है, जिससे खेती का खर्चा बढ़ जाता है। लेकिन किसानों को इस समय कुछ देसी उपाय भी मिल रहे हैं। इससे वह घर बैठे जुगाड़ से सस्ती चीज़ों का इस्तेमाल करके, घर में रखी चीज़ों का उपयोग करके फसलों को कीटों से बचा रहे हैं।

कुछ पुराने नुस्खे हैं और कुछ नई चीज़ों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें शैंपू जो कि बाल धोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब ₹1 का शैंपू फसल को कीटो से भी बचाता है।

यह एक जुगाड़ है, जो किसानों की मदद करता है और महंगे कीटनाशक का खर्चा नहीं बैठने देता। इसमें बैगन की खेती करने वाले किसान भी कीड़ों से बहुत ज्यादा परेशान होते हैं। बैगन एक लंबी अवधि की फसल होती है, इसलिए किसानों को इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखना पड़ता है। तो चलिए आपको बताते हैं शैंपू का इस्तेमाल किस तरह, किस तरीके से कर सकते हैं और कीटनाशक का खर्चा बचा सकते हैं।

शैंपू का इस्तेमाल कीटनाशक की तरह कैसे करें

शैंपू का इस्तेमाल कीटनाशक के तौर पर करने के लिए आपको पानी में इसे अच्छे से मिलाना होता है। उसके बाद शाम के समय फसल में इसका छिड़काव कर सकते हैं। पत्तियों पर इसे छिड़कना होता है, जिससे पत्तियों में कीड़े नहीं लगते हैं और पत्तियां लंबे समय तक सुरक्षित बनी रहती हैं। जब भी आप यह स्प्रे करेंगे, तभी कीड़े गिरने लगते हैं और फसल पर इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर आप चाहें तो एक पेड़ में इसका इस्तेमाल करके देख सकते हैं। अगर फायदा हुआ, तो पूरी फसल में इसका छिड़काव कर सकते हैं।

बैंगन की फसल के लिए शैंपू का कीटनाशक बहुत ही ज्यादा असरदार होता है। इससे रासायनिक कीटनाशक का खर्चा बचता है और इसमें बहुत ज्यादा केमिकल भी नहीं होता, जिससे फसल को नुकसान हो। लेकिन फिर भी किसी भी जुगाड़ का इस्तेमाल करने से पहले उसकी जांच कर लेनी चाहिए। आप पहले फसल के एक-दो पत्तों पर इसे छिड़क सकते हैं या एक पौधे को छिड़क सकते हैं।

यह भी पढ़े- किसान गले में पहन रहे कंटीले कॉलर, जंगली जानवरों का बढ़ा खतरा, जान की सुरक्षा के लिए सरकार से कर रहे अपील