कड़कड़ाती सर्दी में तुलसी को सूखने से बचाएं, यह ट्रिक करें फॉलो, हरी-भरी हो जाएगी तुलसी

On: Monday, December 29, 2025 12:00 PM
सर्दी में तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं

तुलसी का पौधा अगर सूख रहा है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। चलिए बताते हैं कि सर्दी के मौसम में तुलसी की देखभाल कैसे करनी है।

सर्दी में तुलसी सूखने की समस्या

इस समय बहुत ज्यादा सर्दी पड़ रही है, जिससे तुलसी के पौधे पर भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। कई लोगों को यह समस्या आ रही है कि तुलसी का पौधा सूख रहा है, पत्तियां पीली हो रही हैं और धीरे-धीरे काली पड़ने लगती हैं। इसलिए आज चर्चा करने जा रहे हैं कि सर्दी में तुलसी के पौधे की देखभाल कैसे की जाए और उसे ठंड से कैसे बचाया जाए, जिससे पौधा स्वस्थ रहे और दोबारा ऐसी समस्या न आए।

सर्दी में तुलसी को सूखने से कैसे बचाएं

सर्दी में तुलसी को सूखने से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे दिए गए बिंदुओं के अनुसार तुलसी की सही देखभाल कर सकते हैं।

  • सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है कि अगर आपके क्षेत्र में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम हो रहा है, तो ऐसे में रात के समय तुलसी के पौधे को ढक कर रखें, जिससे उस पर पाला या कोहरे का असर कम पड़े।
  • इसके बाद ध्यान रखें कि सुबह जब तेज धूप निकलती है, तो तुलसी को 5 से 6 घंटे की शुरुआती धूप जरूर मिले। पौधे को छायादार जगह पर न रखें।
  • इसके अलावा तुलसी में बहुत ज्यादा पानी न दें। मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए, लेकिन पानी जमा नहीं होना चाहिए। पानी की निकासी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए और मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए।
  • अगर पौधे में किसी तरह के कीड़े या रोग दिखाई दें, तो घरेलू कीटनाशक का उपयोग करें। इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें और सामान्य पानी में मिलाकर उसका छिड़काव कर सकते हैं।
  • साथ ही पौधे में लगी सूखी पत्तियों को हटा देना चाहिए। ध्यान रखें कि अगर बीज लगे हुए हैं, तो उन्हें भी हटा दें। केवल एक या दो फूल ही छोड़ें, बाकी फूल और बीज हटा देना बेहतर होता है।

यह भी पढ़े-यूरिया छिड़कने का यह शानदार जुगाड़ किसानों का पैसा और मेहनत दोनों बचाएगा, जानिए फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्ट बॉक्स कितने में आता है