इस लेख में आपको बताया जाएगा कि सहजन/मोरिंगा के क्या-क्या फायदे हैं, और आप इसे अब घर में गमले में कैसे लगा सकते हैं-
सहजन के फायदे
सहजन को मोरिंगा भी कहते है। सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसकी पत्तियां, फल, हर चीज का इस्तेमाल किया जाता है। मोरिंगा की जड़ भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। मोरिंगा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पाचन शक्ति को बेहतर बनाता है। इसमें कई तरह के प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं। डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। हड्डियों को मजबूत बनाता है और लिवर को भी स्वस्थ रखता है।
लोग मोरिंगा के फल का सब्जी बनाकर खाते हैं, सूप बनाते हैं, इसकी पत्तियों का पाउडर बनाकर इसका सेवन करते हैं। पत्तियों से पराठा भी बनाया जाता है। यानी इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है, इसलिए आप इसे घर में भी लगा सकते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

गमले में कैसे लगाएं सहजन
सहजन जिसे मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है, इसे घर में गमले में लगाया जा सकता है। सहजन को गमले में कैसे लगाएं, यह जानने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन करें-
- सहजन को लगाने के लिए आपको बड़े आकार का गमला लेना चाहिए क्योंकि इसका पौधा बड़ा होता है।
- मिट्टी तैयार करते समय मिट्टी में थोड़ी सी पुरानी गोबर की खाद डालें। ध्यान रखें कि पानी अच्छी तरह निकल जाए।
- आप सहजन को कटिंग और बीज के ज़रिए भी लगा सकते हैं। कटिंग के लिए किसी दूसरे पेड़ से तना काटें जो स्वस्थ और मज़बूत शाखा हो।
- अगर आप बीज लगा रहे हैं तो उन्हें 2 से 3 इंच की गहराई पर लगाएं।
- अगर आप सहजन को ज़मीन पर लगाते हैं तो उसे ज़्यादा देखभाल की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन अगर आप इसे कमरे में लगा रहे हैं तो आपको सही समय पर इसकी देखभाल करनी होगी। आपको पौधे को ऐसी जगह लगाना होगा जहाँ सूरज की रोशनी पड़ती हो। लेकिन जब आप इसे कमरे में लगाते हैं तो शुरुआत में कटिंग लगाने के बाद आपको इसे कुछ दिनों तक हल्की धूप में रखना होगा। पूरे दिन धूप से बचें।
- सहजन को लगाने के समय की बात करें तो आप इसे इस समय लगा सकते हैं। इसकी कटिंग अप्रैल-मई, फरवरी से मार्च या सितंबर से अक्टूबर के बीच में लगाई जा सकती है। कटिंग बारिश के मौसम में भी अच्छी तरह से उगती है, लेकिन पानी की निकासी अच्छी होनी चाहिए। इसमें बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना चाहिए।
- जब आपको पत्तों में कीट लगने की समस्या का सामना करना पड़े तो नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कीड़ों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
इस तरह से आप अपने घर पर सहजन तैयार कर सकते हैं। 3 महीने में इसका अच्छा पौधा तैयार हो जाता है और इसमें फूल आने लगते हैं और 6 महीने में फल भी आने लगते हैं।