इस लेख में आपको गमले में छत पर तरबूज लगाने की पूरी जानकारी दी गई है, जिससे आपको तरबूज उगाने में सफलता मिलेगी।
तरबूज उगाने का समय
तरबूज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गर्मियों में खूब डिमांड में रहता है, और गर्मी में आप इसे उगा भी सकते हैं। अगर आपके पास ज्यादा जमीन नहीं है, तो आप छत पर एक कोने में भी तरबूज लगा सकते हैं। तरबूज फरवरी से लेकर मई महीने तक आप अपने घर पर लगा सकते हैं, तो चलिए इसे लगाने के बारे में जानते हैं।
तरबूज किस गमले में लगाए
तरबूज गमले में लगा रहे हैं तो आपको सही गमले का चुनाव करना होगा। जिसके लिए 15 बाय 15 का ग्रो बैग ले सकते हैं या रैक्टेंगुलर आकार का ग्रो बैग ले सकते हैं। यानी कि आयताकार ग्रो बैग क्योंकि, तरबूज की बेल होती है, उसे जगह चाहिए होती है। तरबूज की बेल ज्यादा लंबी नहीं होती। फल बड़ा होता है। अगर आप रैक्टेंगुलर आकार का ग्रो बैग लेते हैं तो फल का आकार बड़ा होगा।

तरबूज कैसे उगाए
- तरबूज उगाने के लिए आप बढ़िया गुणवत्ता वाला बढ़िया किस्म का बीज लेकर उगाएं, और उन्हें उगाने के लिए भुरभुरी हल्की-मिट्टी तैयार करें।
- मिट्टी में नदी की रेत गोबर की पुरानी करीब 2 साल पुरानी जैविक खाद मिलाएं। वर्मी कंपोस्ट भी मिला सकते हैं।
- मिट्टी दोमट और रेतीली अच्छी होती है।
- आप अपने बगीचे की मिट्टी भी ले सकते हैं।
- मिट्टी बढ़िया जल निकासी वाली होनी चाहिए। गमले में पानी रुकना नहीं चाहिए।
- इसके बाद मिट्टी में आपको बीज छिड़कना है, और हाथों से मिलाना है। हल्का मिट्टी से रखना है। बहुत ज्यादा गहराई में बीजों को नहीं डालना है।
- इसके बाद पानी देना है।
- पौधा जब थोड़ा बड़ा हो जाए तो फिर आपको उसे निकाल कर दूसरी जगह पर लगा देना है।
तरबूज का आकार बड़ा करने के लिए करें परागण
फलों का आकार बढ़ाने के लिए आपको अपने हाथों से परगना करना चाहिए। जिसके लिए आपको मेल और फीमेल फूलों की पहचान करनी होगी। फीमेल फूल में छोटा सा फल दिखाई देगा, जबकि मेल फूल में फल नहीं होता है। आपको मेल फूल को तोड़ना है और उसके बीच के पीला पाउडर भाग को, फीमेल फूल के बीच में, कुछ सेकेंड के लिए रखकर हिलाना है, रब करना है। इसके बाद परागण हो जाता है, और फल का आकार बड़ा होने लगता है।
आपको बीच-बीच में देखरेख करती रहनी है। आसपास की मिट्टी की गुड़ाई करें, खरपतवार निकाले, घर पर बनी जैविक खाद भी महीने में दे सकते हैं।
इसके आगे की जानकारी समय के साथ हम आपके साथ साझा करेंगे, धन्यवाद।
यह भी पढ़े- मोगरा हो या गुलाब, घर पर बनी यह फ्री की खाद उनके लिए है अमृत के समान, जानिए 2 दिन में बनने वाली यह तरल खाद कैसे पौधे में डालें