गर्मी में महंगी सब्जियां नहीं खरीदना चाहते तो चलिए आपको बताते हैं मार्च में कौन-सी गमले में सब्जी लगा सकते हैं, जिससे पैसों की बचत होगी, और ताजा हरी सब्जियों से सेहत भी बनी रहेगी-
घर पर गमले में सब्जी उगाना है बेहतर
हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती है। गर्मियों में हरी सब्जियों की कीमत आसमान छूने लगती है। ऐसे में अगर आप घर पर उगा लेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। हरी सब्जियों को बीज या पौध से उगाया जा सकता है। नर्सरी से बीज या पौधे आप ला सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं।
हरी सब्जियां घर पर उगाने के तीन फायदे हैं। पहले घर की उगाई गई सब्जी सेहतमंद होगी। उसमें आप रासायनिक खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो बीमारी नहीं फैलेगी। दूसरा पैसों की बचत होगी। तीसरा मन को शांति मिलेगी। आप बचे हुए समय में गार्डनिंग कर सकते हैं। इसलिए आपको बताते हैं इस समय कौन-कौन सी सब्जियां कैसे लगाएं।
लौकी गमलें में कैसे लगाएं
मार्च महीने में लौकी लगा सकते हैं। लौकी लगाने के लिए बड़े आकार का चौड़ा गमला ले और पानी की निकासी का ध्यान रखें। गमले में छेंद करें। उसके बाद पत्थर रखने के बाद मिट्टी का मिश्रण तैयार करें। मिट्टी में गोबर की खाद, पुरानी खाद मिलाएं और धान की भूसी या इसकी जगह पर कोकोपीट मिला सकते हैं। थोड़ी सी नीम खली। गोबर खाद नहीं है तो वर्मी कंपोस्ट भी ले सकते हैं।
इसके बाद एक गमले में चार पौधे लगाए और पौधे जब बड़े होने लगे तो उन्हें सपोर्ट देने के लिए लकड़ी भी लगाएं। इसके अलावा बगीचे में एक दो पीले फूल भी लगा दे। ताकि परागण के लिए वह कीट जरूर आए।

भिंडी गमलें में कैसे लगाएं
इस समय गमले में भिंडी भी लगा सकते हैं। जिसके लिए बढ़िया वैरायटी का बीज लें जो गर्मियों में लगाया जाता है। मिट्टी में बालू, गोबर की पुरानी खाद, और मिट्टी डालें। एक दो इंच की गहराई में बीजों को रोपे, समय समय पर गुड़ाई करें, खरपतवार निकाले। सुबह या शाम के समय पानी दे।
मार्च महीने में सब्जियां कई तरह की लगा सकते है। जिसमें लौकी, भिंडी के अलावा तुरई, बैगन, टमाटर, खीरा भी गमले में लगा सकते हैं। पत्तेदार सब्जियां जैसे की पालक मेथी और धनिया भी लगा सकते हैं। इस समय पुदीना भी उगाया जा सकता है। गर्मी में सब्जिया लगा रहे तो धूप का ध्यान रखें। अगर बगीचे में ग्रीन नेट लगा लेंगे तो बेहतर होगा।