अगर आप चाहे तो घर पर भी लहसुन उगा सकते हैं, जिससे बाजार से लहसुन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, चलिए आपको लहसुन उगाने का तरीका बताते हैं-
लहसुन की जरूरत
लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होती है यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती है। इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है। पाचन में इससे सुधार होता है, दिल के लिए यह फायदेमंद है, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। चलिए आपको बताते हैं घर पर गमले में या किसी प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भी लहसुन कैसे उगाएं। ताकि लहसुन के लिए बाजार में पैसे न खर्च करने पड़े और घर पर जैविक तरीके से लहसुन ऊगा लें।

गमले में लहसुन कैसे उगाए
- लहसुन लगाने के लिए बढ़िया जल निकासी वाले मिट्टी तैयार करें और गमले में छेद जरूर बनाएं।
- गमले में लहसुन लगाने के लिए मिट्टी तैयार कर रहे हैं तो उसमें 50% बगीचे की मिट्टी, 30% वर्मी कंपोस्ट या पुरानी गोबर की खाद मिलाना है, और 20% रेत या कोकोपीट मिला ले।
- गमले में भी लहसुन उगाई जा सकती है अगर आपके पास पुराना गमला पड़ा है तो उसमें लगा सकते हैं या कोल्ड ड्रिंक की जो प्लास्टिक की बोतल आता है उन्हें काटकर भी उनमें लगा सकते हैं एक बोतल में एक कली लगाएं।
- लहसुन की कलियों को अलगकर दो-तीन इंच की गहराई में लगाएं।
- दो कलियों के बीच 4 या 6 इंच की दूरी रखे।
- लहसुन की कली लगाने के बाद गमले को धूप वाली जगह पर रखें।
- लहसुन की फसल को 45 दिन दिन एक मुट्ठी खाद जरूर दें। जिससे पोषण मिलता रहे। गुणवत्ता अच्छी हो।
- नियमित रूप से सिंचाई करें।
- खरपतवार निकालते रहें।
- करीब 6 महीने में लहसुन की गांठ तैयार हो जाएगी।
- इसके बाद इसे स्टोर कर सकते हैं लंबे समय तक।
यह भी पढ़े- गुलाब का पौधा पूरी गर्मी फूलों से लदा रहेगा, अप्रैल में करें ये 2 काम, नहीं मुरझाएगा पौधा
लहसुन कितने दिन में उगता है?
लहसुन की फसल को तैयार होने में 4 से 5 महीने का समय लगता है | इसे अक्टूबर से नवंबर के बीच उगाया जाता है |