घर में उगा सकते हैं कीड़ा जड़ी मशरूम, सेहत होगी दुरुस्त, बीमारी भागेगी कोसों दूर, जानिए इसके फायदे और उगाने का तरीका

On: Saturday, October 25, 2025 12:24 PM
कीड़ा जड़ी मशरूम के फायदे

कीड़ा जड़ी मशरूम सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इसे घर पर भी उगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

कीड़ा जड़ी मशरूम के फायदे

कीड़ा जड़ी मशरूम सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यह हिमालय में मुख्य तौर पर पाया जाता है, लेकिन अब इसे घर के कमरे में भी उगाया जा सकता है। कई लोग इसे घर पर उगा रहे हैं। एक सामान्य व्यक्ति इसका सेवन कर सकता है। इससे एनर्जी बूस्ट होती है। इसे इम्यूनिटी बूस्टर भी कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है। जिन्हें हमेशा खांसी, जुकाम या बुखार की शिकायत रहती है, वे इसका सेवन करेंगे तो हमेशा स्वस्थ रहेंगे।

अगर जॉइंट पेन की समस्या है तो इसका सेवन किया जा सकता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। अस्थमा के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। यह एक एंटी-एजिंग मशरूम है। इसे खाने से ऐसा महसूस होगा कि उम्र घटने लगी है और आप पहले से ज्यादा फुर्तीले हो गए हैं।

कीड़ा जड़ी मशरूम के फायदे इतने हैं कि 80 साल से ऊपर का बुजुर्ग भी इसे खाकर तंदुरुस्त हो सकता है। इसमें एनर्जी भर जाती है और वह पहले से अधिक चल-फिर पाता है। उसे अपने शरीर में ताकत महसूस होती है।

घर में कीड़ा जड़ी मशरूम कैसे उगाया जाता है

घर के भीतर कीड़ा जड़ी मशरूम उगाने के लिए एक छोटी लैब की व्यवस्था की जाती है, जिसमें लाइट और एयर सिस्टम लगाया जाता है। इसके अलावा स्पॉन, सब्सट्रेट, ऑटोक्लेव, क्लिनिकल लैमिनार फ्लो हुड, तापमान और आर्द्रता नियंत्रक, कंटेनर, फ्रिज कुछ और चीज़ों की भी जरूरत होती है। इसे एक निश्चित तापमान में उगाया जाता है।

इसके लिए ट्रेनिंग ली जा सकती है, प्रैक्टिकल किया जा सकता है। उसके बाद खुद भी शुरू किया जा सकता है। यह एक सुपर फूड है और इसकी खेती में काफी फायदा है। एक छोटा सा लैब बनाने में कम से कम तीन से चार लाख रुपए तक का खर्च आता है।

कीड़ा जड़ी मशरूम का सेवन कैसे करते हैं

कीड़ा जड़ी मशरूम का सेवन बहुत ही कम मात्रा में किया जाता है। दिन में सिर्फ 1 से 3 ग्राम तक इसका सेवन करने से पहले इसे पानी में उबाला जाता है। उसके बाद उस पानी और मशरूम दोनों को साथ में पिया जाता है।

कुछ लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, जैसे गर्भवती महिलाएं या जिनका बीपी बहुत ज्यादा हाई रहता है। ऐसे लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए। यानि अगर आपको किसी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।

यह भी पढ़े- ईसबगोल की खेती से अंधा पैसा कमा सकते हैं किसान, 80 क्विंटल उत्पादन और 8 हजार रु प्रति क्विंटल है कीमत, जानिए कैसे करें खेती