चूहे खा रहे हैं फसल की जड़, अनाज की बोरियों में कर दिया है छेद? तो करें यह घरेलू उपाय, खुद चूहों का आना-जाना हो जाएगा बंद

On: Monday, September 1, 2025 3:00 PM
खेत से चूहे कैसे भगाएं?

खेत में चूहे बहुत ज्यादा नुकसान करते हैं। अगर आप भी उनसे परेशान हैं तो चलिए, बताते हैं कुछ उपाय, जिससे घर में रखी चीजों से चूहों को भगाया जा सकता है।

खेत में चूहे होने के नुकसान

खेतों में अगर चूहे आते हैं तो बहुत ज्यादा नुकसान करते हैं। जमीन में घुसकर बिल बनाने लगते हैं। ऐसे में जो फसल लगी है उसकी जड़ों को नुकसान होता है। खड़ी फसल सूख जाती है और किसी को पता भी नहीं चलता। रातों-रात ये फसल की जड़ों को कुतर डालते हैं।

इसके अलावा किसान अगर गोदाम में अनाज की बोरियां रखते हैं, तो चूहे खेतों से गोदाम तक पहुंच जाते हैं और अनाज की बोरियों को कुतरकर अनाज खा जाते हैं। इससे न सिर्फ अनाज की बर्बादी होती है बल्कि बोरियों को काटकर भी नुकसान कर देते हैं। साथ ही, सिंचाई वाली पाइप को भी कुतर डालते हैं। इस तरह चूहे किसानों के लिए सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं।

खेत से चूहे कैसे भगाएं?

खेत से चूहे भगाने के लिए किसान कई घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • काली मिर्च- काली मिर्च की गंध चूहों को पसंद नहीं होती। इससे वे खेतों से दूर रहते हैं। हालांकि यह उपाय किसानों को थोड़ा महंगा पड़ सकता है, लेकिन रसोईघर में उपलब्ध होने के कारण आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कपूर- कपूर की मदद से भी चूहों को भगाया जा सकता है। अगर कपूर का पाउडर मिट्टी के ऊपर छिड़क दिया जाए तो चूहे उस जगह से दूर रहते हैं। बागवानी करने वालों के लिए यह अच्छा उपाय है।
  • तेजपत्ता – तेजपत्ता की गंध भी चूहों को नहीं भाती। किसान चाहें तो तेजपत्ता का पेड़ भी लगा सकते हैं ताकि पत्तों की कमी न हो। यह आसान और सस्ता उपाय है।
  • बिल्ली पालना – अगर चूहे बहुत ज्यादा परेशान करें तो किसान बिल्ली पाल सकते हैं। बिल्ली चूहों का आना-जाना बंद कर देती है। यह भी एक आसान और कारगर उपाय है।
  • गहरी जुताई- गर्मियों में गहरी जुताई करनी चाहिए। इससे चूहों के साथ-साथ अन्य कीड़े भी खेत से हट जाते हैं और मिट्टी भी अच्छी हो जाती है।
  • लाल मिर्च पाउडर- चूहों को भगाने के लिए लाल मिर्च पाउडर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी तेज गंध चूहों को दूर रखने में कारगर होती है।

यह भी पढ़े-महिलाओं को मिला उपहार पर उपहार, सितंबर में 10 हजार रु देगी सरकार, 6 महीने बाद खाते में आएंगे ₹2 लाख, जानिए योजना