पशुपालकों के लिए यह योजना बहुत ही लाभकारी है। इस योजना के अंतर्गत उन्हें घास उगाने के लिए पैसे मिल रहे हैं और उसकी बिक्री करके वे अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। लेकिन यहां पर किसे और कैसे लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं।
पशुपालकों के लिए सरकारी योजना
पशुपालकों के लिए यह सरकारी योजना बेहद फायदेमंद है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को नेपियर घास उगाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है। साथ ही नेपियर घास की जड़ें भी उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे घास आसानी से उगाई जा सके। नेपियर घास को पशुओं का सुपर फूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप पशुपालन करते हैं या घास उगाने का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो यह एक अच्छा मौका है।
यह योजना उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में चलाई जा रही है। आइए जानते हैं कि नेपियर घास उगाने के लिए कितना अनुदान और कितनी जड़ें मिलेंगी।
नेपियर घास उगाने के लिए कितना अनुदान मिल रहा है
नेपियर घास उगाने के लिए ₹4000 का अनुदान दिया जा रहा है। इसके साथ ही 100 जड़ें भी मिलती हैं, जिनसे नेपियर घास उगाई जाती है। इस योजना के तहत समिति द्वारा 5 किसानों का चयन किया जाएगा। पहले वर्ष किसानों को घास उगानी होगी और दूसरे वर्ष, जब जड़ें अधिक हो जाती हैं, तब विभाग को 200 जड़ें वापस करनी होंगी।
नेपियर घास एक बार लगाने के बाद अपने आप बढ़ती रहती है और कई वर्षों तक जड़ खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती। अतिरिक्त जड़ों को वापस किया जा सकता है या आगे उपयोग में लिया जा सकता है।
नेपियर घास पर अनुदान कैसे मिलेगा
अगर आपके पास पशु हैं या गौशाला में घास बेचकर कमाई करना चाहते हैं, तो नेपियर घास उगाने के लिए इस अनुदान योजना का लाभ ले सकते हैं। इससे आपकी लागत काफी कम हो जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पशुपालक या किसान को नजदीकी पशु चिकित्सालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज तैयार रखने होंगे, जैसे आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक का विवरण आदि।
इस योजना का लाभ सीमित समय के लिए, लगभग एक सप्ताह तक ही दिया जाएगा। इसलिए इच्छुक किसान और पशुपालक जल्द से जल्द संबंधित विभाग से संपर्क करें।

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको ‘काम की खबर’ दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद










