खेत की मिट्टी के लिए अमृत है यह घोल, घर पर 5 दिन में करें तैयार, मिट्टी को जिंदा करने का यह है शक्तिशाली कुदरती तरीका है

On: Thursday, December 11, 2025 9:40 AM
खेत की खराब मिट्टी ठीक कैसे करें

अगर रासायनिक खाद का इस्तेमाल कर करके खेत की मिट्टी को खराब कर लिया है तो आईए जानते हैं मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए जैविक तरीका-

खेत की खराब मिट्टी ठीक कैसे करें

खेत की मिट्टी खराब है तो उसे ठीक करने के लिए जीवामृत का इस्तेमाल कर सकते हैं। जीवामृत घर पर बनाया जा सकता है और यह ऑर्गेनिक सॉल्यूशन है जो मिट्टी को उपजाऊ बनाता है। मिट्टी की फर्टिलिटी को अच्छा कर देता है। जिससे पहले से अधिक उत्पादन मिलेगा। इसमें अधिक खर्च नहीं आता इसलिए हर किसान इसका इस्तेमाल कर सकता है। घर पर खुद तैयार कर सकता है। फसल को जिस तरह की उपजाऊ मिट्टी चाहिए होती है वह जीवामृत से बनती है, मिट्टी के माइक्रोऑर्गेनिज्म को बढ़ाने में यह काम आता है।

अगर केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो यह अच्छा विकल्प है। इससे मिट्टी बिल्कुल स्वस्थ हो जाती है तो आइये आपको बताते हैं यह कैसे बनाया जाता है।

जीवामृत कैसे बनाएं

जीवामृत बनाने के लिए आपको गोमूत्र, गोबर, गुड़, बेसन, मिट्टी और पानी का इस्तेमाल करना है। जिसमें मात्रा की बात कर तो 10 किलो गाय का गोबर, 2 किलो क्रमश बेसन, गुड और खेत की मिट्टी, साथ ही तीन लीटर गोमूत्र और 170 या 190 लीटर के करीब साफ पानी।

इसके बाद एक बड़ा ड्रम लेना है और उसमें आधा ड्रम पानी भरना है। इसके बाद गोबर, गुड़ और बेसन मिलाकर अच्छी तरह से घोलना है। जिसमें सबसे पहले गोबर घोले, उसके बाद बाकी सारी चीज डालें। इसमें थोड़ा आपको मिट्टी डालनी है जो कि आप बरगद के मिट्टी ले सकते हैं। इस मिट्टी में सूक्ष्म जीव बढ़ाने में क्षमता अधिक होती है। इसके बाद ड्रम को आधा रखना है और 48 घंटे के लिए छोड़ना है। जिससे खमीर उठ जाती है. फिर रोज सुबह और शाम के समय आपको एक ही दिशा में इसे घूमाना है डड्डे की मदद से।

जिससे झाग और हल्की खुशबू निकलेगी जो की सही संकेत माना जाता है। 5 दिन में यह तैयार हो जाता है। फिर इसे छानकर इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें खेत में पानी के साथ इस दे सकते हैं। सिंचाई के समय या छिड़काव कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- सिंचाई का यह धांसू जुगाड़ पहले नहीं देखा होगा, बैठे-बैठे 10 एकड़ तक की सिंचाई है संभव, बस सुबह-शाम एक-एक घंटा कर दे चालू