सहजन की खेती में चारो तरफ से आता है पैसा, एक बार पौधे लगाए 10 साल बैठे-बैठे कमाएं, जानिए सहजन की डिमांड और खेती कैसे होती

सहजन की खेती में चारो तरफ से आता है पैसा, एक बार पौधे लगाए 10 साल बैठे-बैठे कमाएं, जानिए सहजन की डिमांड और खेती कैसे होती। इस लेख में हम सहजन की खेती के बारें में जानेंगे।

सहजन की डिमांड

सहजन जिसे मुनगा भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, और किसान इसकी खेती करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। जी हां आपको बता दे की सहजन के फल, फूल, फली, जड़, और बीज सब कुछ काम में आते हैं। सहजन के फली की सब्जी बनाकर लोग खाते हैं। इसके अलावा इसके बीजो का इस्तेमाल तेल निकालने के लिए भी किया जाता है। क्योंकि सहजन पोषक तत्वों से भरा होता है।

इसमें प्रोटीन, वसा, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एलिमेंट, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, पोटेशियम और सोडियम आदि चीज पाई जाती है। यानी कि एक तरह से यह सेहत का खजाना है, और जिन किसानों को लगता है कि उनकी जमीन बंजर है तो वहां भी इस पौधे की खेती की जा सकती है। जिसमें एक बार लगाकर किस 10 साल तक इसके पेड़ों से कमाई कर सकते हैं। इसमें ज्यादा देखरेख की भी आवश्यकता नहीं होती। चलिए जानते हैं सहजन की खेती कैसे करें और इससे होने वाली कमाई कितनी है।

सहजन की खेती में चारो तरफ से आता है पैसा, एक बार पौधे लगाए 10 साल बैठे-बैठे कमाएं, जानिए सहजन की डिमांड और खेती कैसे होती

यह भी पढ़े- 5 हजार लगाकर 60 हजार कमाएं, 12 महीने डिमांड वाली इस सब्जी की खेती से किसान की बदली तकदीर, यहाँ जानिये कैसे

सहजन की खेती कैसे करें

  • सहजन की खेती करने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि सहजन की कौन-सी किस्म अच्छी होती है। जिससे किसानों को अच्छा उत्पादन मिले। तो मिली जानकारी के अनुसार बता दे की सहजन की उन्नत किस्म में पी.के.एम 1, रोहत 1, पी.के.एम 2, और कोयम्बटूर 2 किस्में अच्छी मानी जाती हैं। इससे किसानों को फायदा है। वही सहजन की खेती के लिए मिट्टी की बात करें तो बंजर जमीन में भी खेती कर सकते हैं। लेकिन अगर सूखी बलुई या फिर चिकनी बलुई मिट्टी हुई तो और बेहतर रहता है।
  • इसके अलावा जलवायु की बात करें तो गर्म जलवायु इसके लिए बेहतर होती है। ज्यादा ठंडी जगह पर इसका पौधा नहीं लगता। जिसमें खेती के लिए भी 25 से 30 डिग्री तापमान सही रहता है।
  • सहजन की खेती करने के लिए सही समय की बात करें तो जून से सितंबर में कर सकते हैं। जिसके लिए पहले पॉलिथीन बैग में पौधे तैयार कर लेंगे उसके बाद गड्ढो में इन्हें रूप देंगे। जिसमें अगर बीजों की संख्या की बात करें तो अगर एक हेक्टेयर में खेती कर रहे हैं तो 510 से 690 ग्राम बीज लग सकते हैं। इस तरह इतने बीजों की पहले से व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
  • सहजन की बुवाई करने के लिए इसके बीजों को किसान 45 * 45 * 45 सेमी के आकार के गड्ढे खोद लेंगे और उनका 2.5 * 2.5 मीटर की दूरी में रखेंगे। जिसमें अगर किसान मिट्टी को पोषक तत्वों से भरना चाहते है तो गड्ढे में खाद डाल सकते हैं। इससे पौधों को अच्छा पोषण मिलेगा।
  • फिर बुवाई करने के बाद जब पौधा बढ़ता है और करीब 75 सेंटीमीटर तक बड़ा हो जाए तो ऊपर से आप उसे तोड़ सकते हैं। इससे क्या होगा की पौधा घना होगा। यानी बहुत लंबा सीधा नहीं जाएगा। घना पौधा रहेगा, तो ज्यादा फल-फूल आएंगे।
  • चलिए जानते हैं सहजन की खेती से होने वाली कमाई के बारे में।

सहजन की खेती में कमाई

सहजन सेहत के लिए फायदेमंद है। इसलिए इसकी अच्छी कीमत मिलती है। बता दे की सहजन बहुत लोगों को पसंद होता है। इसके अलावा विभिन्न दवाई बनाने वाली कंपनियां भी सहजन के फल, फूल, बीज आदि की डिमांड करते हैं। जिसमें सहजन की खेती करने वाले किसान साल में दो बार अच्छी खासी मात्रा में पेड़ों से सहजन तोड़कर बेंच सकते हैं। जिसमें पहली बार फरवरी और मार्च महीने में और दूसरी बार सितंबर से अक्टूबर महीने के समय इसकी तोड़ाई करने को मिल जाती है।

जिसमें अगर एक एकड़ में किसान सहजन की खेती की है तो 1450 से 1500 पौधे लग जाते हैं। फिर इन पौधों को तैयार होने में करीब 8 महीने लग जाते हैं। इतने समय के बाद इसमें फल आने लगते हैं। जिसमें मिली जानकारी के अनुसार यह अनुमान लगाया गया है कि तकरीबन 3000 किलोग्राम उत्पादन मिलता हैं। जिससे अच्छी खासी किसान की कमाई होती है। इस तरह यह एक मुनाफे वाली खेती है।

यह भी पढ़े- काले टमाटर की खेती करके किसान भर रहे तिजोरी, सेहत के बनाने के साथ बन रहे लाखों रु के मालिक, चलिए जाने कैसे करें इस सुपर फूड की खेती

नमस्ते, मैं निकिता सिंह । मैं 3 साल से पत्रकारिता कर रही हूं । मुझे खेती-किसानी के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैं आपको खेती-किसानी से जुड़ी तरो ताजा खबरें बताउंगी। मेरा उद्देश्य यही है कि मैं आपको 'काम की खबर' दे सकूं । जिससे आप समय के साथ अपडेट रहे, और अपने जीवन में बेहतर कर सके। ताजा खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद