साल 2025 में कितना हाई जा सकता है ग्वार का रेट, जाने क्या चल रहा फिलहाल ग्वार का भाव

साल 2025 में कितना हाई जा सकता है ग्वार का रेट। साल 2025 के आते ही मंडी में अनाजों के भाव में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अब इस साल 2025 में कौन से अनाज कितने हाई जा सकते हैं यह बताना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन हम बात कर रहे हैं फिलहाल ग्वार के भाव की जिसकी डिमांड लगातार बढ़ती नजर आ रही है .जिसके चलते इसकी कीमतों में बढ़ोतरी नजर आ रही है।

वर्तमान में ग्वार की कीमत से लगभग 4800 से 5450 रुपए प्रति क्विंटल के बीच दर्ज की गई है। वहीं इसके अलावा एनसीडीएक्स पर ग्वार के वायदा बाजार में कीमत लगभग 5350 प्रति क्विंटल के आसपास दर्ज की गई है। आईए जानते हैं अन्य मंडियों का हाल।

अन्य मंडियों में ग्वार के रेट

सिरसा मंडी में ग्वार के भाव लगभग 4400 से 5132 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

आदमपुर मंडी में ग्वार के भाव लगभग 3555 से 5246 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

मेड़ता मंडी में ग्वार के भाव लगभग 4600 से 5100 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

नागौर मंडी में ग्वार के भाव 4500 से ₹5000 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

जोधपुर मंडी में ग्वार के भाव लगभग 5000 से 5400 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

श्री गंगानगर मंडी में ग्वार के भाव लगभग 4200 से 5160 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

यह भी पढ़े: नरमा, कपास की फसल ने पकड़ी जबरदस्त तेजी, जाने आज के ताजा भाव

नोहर मंडी में ग्वार के भाव 5000 से 5234 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

पीलीबंगा मंडी में ग्वार के भाव लगभग 5166 से 5183 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए।

जैतसर मंडी में ग्वार के भाव लगभग 4851 से 5142 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

सूरतगढ़ मंडी में ग्वार के भाव लगभग 4900 से 5166 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

नोखा मंडी में ग्वार के भाव लगभग 4800 से 5200 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

बीकानेर मंडी में ग्वार के भाव लगभग 5000 से 5191 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

सिवानी मंडी में ग्वार के भाव लगभग 5230 से 5240 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए हैं।

साल 2025 में ग्वार की कीमतो का अनुमान

बाजार में लगातार ग्वार की डिमांड बढ़ती जा रही है खास करके ग्वार गम की। उत्पादन में कमी और मांग में बढ़त के चलते ग्वार की कीमत आसमान छू रही है। ऐसे में भारत में मुख्य उत्पादक राजस्थान और गुजरात में किया जाता है जहां की जलवायु परिस्थितियों अक्सर अनुकूल नहीं रहती।

ग्वार की खेती में कम इन्वेस्टमेंट के साथ उत्पादन की चुनौतियां के चलते कीमतों में वृद्धि को बढ़ावा मिल सकता है .वही साल 2025 में कृषि क्षेत्र में तकनीकी सुधार जैसे बेहतर भी जल प्रबंधन और कीट नियंत्रित किए जाते हैं तो ग्वार की खेती बहुत ज्यादा फायदेमंद होगी। अगर यह सुधार अपर्याप्त रहते हैं तो ऐसे में ग्वार की कीमतों में बढ़ोतरी होगी।

साल 2025 में हाई जा सकता है ग्वार

साल 2025 में ग्वार के रेट कई बातों पर निर्भर करेंगे जैसे अगर भारत में निर्यात निधि में कोई परिवर्तन नहीं होता है और निर्यात में कमियां शुल्क वृद्धि होती है। तब ग्वार की कीमतों में बढ़ावा देखने को मिल सकता है। वैश्विक स्तर परिवार की बढ़ती डिमांड की वजह से भारत में ग्वार के रेट हाई जा सकते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का भी कहना है कि 2025 में ग्वार की कीमतों में बढ़ोतरी की पूरी-पूरी संभावनाएं है।

यह भी पढ़े: तुअर और मूंग के भाव उछले वही सोयाबीन में भी पकड़ी तेजी, जान आज के ताजा मंडी भाव

नमस्ते, मैं चंचल सौंधिया। मैं 2 साल से खेती-किसानी के विषय में लिख रही हूं। मैं दुनिया भर की खेती से जुड़ी हर तरह की जानकारी आप तक पहुंचाने का काम करती हूं जिससे आपको कुछ लाभ अर्जित हो सके। खेती किसानी की खबरों के लिए आप https://khetitalks.com के साथ जुड़े रहिए । धन्यवाद